{"_id":"6507d4c01930b40563056966","slug":"usa-nevada-two-planes-collide-at-reno-air-show-both-pilots-killed-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकाः रेनो एयर शो के दौरान टकराए दो विमान, डेढ़ मील तक बिखरे कलपुर्जे, दोनों पायलट की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकाः रेनो एयर शो के दौरान टकराए दो विमान, डेढ़ मील तक बिखरे कलपुर्जे, दोनों पायलट की मौत
Mon, 18 Sep 2023 10:16 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 18 Sep 2023 10:16 AM IST
सार
हादसे के बाद एयर शो को रद्द कर दिया गया है। अमेरिका के फेडेरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लैंडिंग के दौरान टकराए दो विमान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में रविवार को नेवादा के रेनो में आयोजित हो रही नेशनल चैंपियनशिप एयर रेसेस एंड एयर शो के दौरान दो विमान आपस में टकरा गए। विमानों की टक्कर इतनी तेज थी विमानों के कलपुर्जे डेढ़ मील तक बिखर गए। हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है। रेनो एयर रेसिंग एसोसिएशन ने एक बयान जारी कर बताया कि 'रविवार को दोपहर करीब 2.15 बजे टी-6 गोल्ड रेस की समाप्ति के दौरान दो विमान लैंडिंग के दौरान एक दूसरे से टकरा गए। हादसे में दोनों पायलट की मौत की पुष्टि हो गई है।'
हादसे के बाद रद्द हुआ एयर शो
हादसे में मारे गए पायलट की पहचान निक मैके और क्रिस रशिंग के रूप में हुई है। बयान में कहा गया है कि दोनों पायलट काफी स्किल्ड पायलट थे और टी-6 क्लास के स्वर्ण विजेता थे। दोनों पायलट के परिवारों को सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद एयर शो को रद्द कर दिया गया है। अमेरिका के फेडेरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। विमानों के मलबे की जांच की जा रही है। जांच में हादसे का कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
पहले भी हो चुके हैं रेनो एयर शो में हादसे
बता दें कि रेनो एयर शो बीते पांच दशकों से संचालित हो रहा है और यह अमेरिका के मशहूर एयर शो में से एक है। बीते एक दशक में ही 10 लाख से ज्यादा लोग इस एयर शो को देखने पहुंचे हैं। उल्लेखनीय है कि रेनो एयर शो में यह पहला विमान हादसा नहीं है। इससे पहले बीते साल भी एक विमान हादसे में एक पायलट की मौत हो गई थी। वहीं साल 2011 में एक भीषण हादसे में विमान अनियंत्रित होकर लोगों की भीड़ में क्रैश हो गया था। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी।