फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa mass shooting in seattle many injured during community charity event

Seattle Shooting: अमेरिका के सिएटल में सामाजिक कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी, पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Sat, 29 Jul 2023 02:25 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 29 Jul 2023 02:25 PM IST
सार

पुलिस के प्रमुख एड्रियन डियाज ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है। चार घायलों को हार्बरव्यू मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है, जबकि एक घायल का मौके पर ही इलाज किया गया। 

विज्ञापन
usa mass shooting in seattle many injured during community charity event
US police

विस्तार

अमेरिका के सिएटल में एक कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी होने की खबर है। इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी तक गोलीबारी की वजह पता नहीं चल सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सिएटल पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात नौ बजे की है, जब सिएटल के रेनियल एवेन्यु साउथ की पार्किंग वाली जगह पर गोलीबारी हुई। 
विज्ञापन


कम्युनिटी कार्यक्रम के दौरान हुई गोलीबारी
पुलिस ने बताया कि पार्किंग में एक कम्युनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें लोग जरूरतमंदों को खाना, कपड़े और खिलौने आदि बांट रहे थे। इसी दौरान लोगों पर हमला किया गया। पुलिस का कहना है कि अभी तक हमले की वजह साफ नहीं है। पुलिस द्वारा दो संदिग्धों की तलाश कर रही है, जिन पर गोलीबारी करने का शक है। सिएटल पुलिस के प्रमुख एड्रियन डियाज ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है। चार घायलों को हार्बरव्यू मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है, जबकि एक घायल का मौके पर ही इलाज किया गया। 
विज्ञापन


दर्जनों राउंड हुई फायरिंग
डियाज ने बताया कि दर्जनों राउंड गोलियां चलाई गईं। उन्होंने कहा कि सिएटल में गोलीबारी की घटनाएं कम हुई हैं लेकिन अभी भी ये समस्याएं बनी हुई हैं। सिएटल के मेयर ब्रूस हारेल ने हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की तारीफ की और गोलीबारी की घटना को त्रासदी बताया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed