फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA kamala harris cuts down donald trump lead fast latest polls results

USA: क्या डोनाल्ड ट्रंप पर भारी पड़ेंगी कमला हैरिस? ताजा सर्वेक्षणों से हुआ अहम खुलासा

Sun, 28 Jul 2024 09:11 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 28 Jul 2024 09:11 AM IST
सार

इस महीने की शुरुआत में ट्रंप के पास छह अंकों की बढ़त थी, लेकिन अब कमला हैरिस के चुनाव मैदान में उतरने के बाद ट्रंप अपनी बढ़त गंवा चुके हैं और अब ट्रंप को 48 प्रतिशत तो हैरिस को 47 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिल रहा है। 

विज्ञापन
USA kamala harris cuts down donald trump lead fast latest polls results
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस - फोटो : एएनआई

विस्तार

कुछ दिनों पहले तक डेमोक्रेट पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के सामने कमजोर पड़ रही थी और रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही थी। हालांकि अब हालात बदलते दिख रहे हैं। जो बाइडन के राष्ट्रपति पद की रेस से हटने और उनकी जगह कमला हैरिस के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने के बाद से डेमोक्रेट पार्टी की जनाधार तेजी से बढ़ रहा है और ट्रंप ने जो लीड ली थी, वो अब तेजी से कम हो गई है। 
विज्ञापन


क्या ट्रंप पर भारी पड़ेंगी कमला हैरिस?
चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में बताया गया है कि कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के सर्वेक्षणों में हैरिस और ट्रंप के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है और इस महीने की शुरुआत में ट्रंप के पास छह अंकों की बढ़त थी, लेकिन अब कमला हैरिस के चुनाव मैदान में उतरने के बाद ट्रंप अपनी बढ़त गंवा चुके हैं और अब ट्रंप को 48 प्रतिशत तो हैरिस को 47 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिल रहा है। 
विज्ञापन


अश्वेत, हिस्पैनिक मतदाताओं का डेमोक्रेट के लिए बढ़ा समर्थन
खासकर अश्वेत मतदाताओं के समर्थन में जबरदस्त इजाफा हुआ है। न्यूयॉर्क टाइम्स के सर्वेक्षण के अनुसार, जो बाइडन को राष्ट्रपति पद की रेस में रहने के दौरान डेमोक्रेट पार्टी को 59 प्रतिशत अश्वेत मतदाताओं का समर्थन मिल रहा था, जो अब कमला हैरिस के आने के बाद बढ़कर 69 प्रतिशत हो गया है। साथ ही हिस्पैनिक मूल के मतदाताओं का भी डेमोक्रेट पार्टी के लिए समर्थन 45 प्रतिशत से बढ़कर 57 प्रतिशत हो गया है। 30 साल से कम उम्र के मतदाताओं का समर्थन भी डेमोक्रेट्स के लिए 46 प्रतिशत से बढ़कर 56 प्रतिशत हो गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कमला हैरिस ने शनिवार को आधिकारिक रूप से डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से अपनी राष्ट्रपति पद की दावेदारी का एलान कर दिया। इस दौरान कमला हैरिस ने कहा कि मैं हर वोट पाने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी और नवंबर में लोगों की ताकत से बना चुनाव अभियान जीत दर्ज करेगा। बता दें कि कमला हैरिस को ओबामा दंपति का भी समर्थन मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed