फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA justice department sends investigation report to congress in 2020 election overturn case donald trump

USA: न्याय विभाग ने ट्रंप के खिलाफ जांच की रिपोर्ट अमेरिकी संसद भेजी, 2020 चुनाव नतीजे पलटने के हैं आरोप

Tue, 14 Jan 2025 12:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 14 Jan 2025 12:08 PM IST
सार

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, ट्रंप ने इस रिपोर्ट को गुप्त रखने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके और रिपोर्ट अब सार्वजनिक कर दी गई है।

विज्ञापन
USA justice department sends investigation report to congress in 2020 election overturn case donald trump
डोनाल्ड ट्रंप, नवनिर्वाचित, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ 2020 में चुनाव नतीजे पलटने के आरोप में मामला चल रहा है। अब इस मामले की जांच रिपोर्ट अमेरिकी न्याय विभाग ने मंगलवार को अमेरिकी संसद के सदस्यों को भेजी है। इस मामले के विशेष अभियोजक जैक स्मिथ ने यह रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में जैक स्मिथ ने कहा है कि ट्रंप पर आरोप लगाने का फैसला मेरा था।
विज्ञापन


रिपोर्ट क्यों की गई सार्वजनिक
इस मामले में अमेरिकी इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ, जब किसी पूर्व राष्ट्रपति को संघीय मामले में आरोपी बनाया गया। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, ट्रंप ने इस रिपोर्ट को गुप्त रखने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके और रिपोर्ट अब सार्वजनिक कर दी गई है क्योंकि फिलहाल यह मामला बंद है। जैक स्मिथ ने गोपनीय दस्तावेज से जुड़े मामले में भी जांच रिपोर्ट तैयार की है, लेकिन वह रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई क्योंकि अभी उस मामले में सुनवाई चल रही है।  
विज्ञापन


न्याय विभाग (डीओजे) के विशेष वकील जैक स्मिथ ने ट्रंप पर जो आरोप लगाए थे, उनमें अमेरिका को धोखा देने की साजिश, आधिकारिक कार्यवाही में बाधा डालने की साजिश, आधिकारिक कार्यवाही में बाधा डालने का प्रयास, और अधिकारों के विरुद्ध साजिश जैसे आरोप शामिल हैं। हालांकि ट्रंप ने सभी आरोपों से इनकार किया और खुद को निर्दोष बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


6 जनवरी के दंगे के दोषियों को माफ कर सकते हैं ट्रंप
रिपोर्ट तब जारी की गई है जब ट्रम्प ने कहा कि वह 6 जनवरी 2020 को कैपिटल हिल में हुए दंगे के आरोपियों को माफ करने की तैयारी कर रहे हैं। 6 जनवरी के दंगे के मामे में 1,580 से अधिक लोगों पर आरोप लगाए गए हैं और 1,270 से अधिक को गैरकानूनी परेड से लेकर देशद्रोह जैसे आरोपों में दोषी ठहराया गया है। इनमें से 700 से अधिक लोग पहले ही अपनी सजा पूरी कर चुके हैं या उन्हें सजा ही नहीं हुई। दंगे के मामले में सजा पाए लोगों में प्राउड बॉयज़ के पूर्व अध्यक्ष एनरिक टैरियो भी शामिल हैं, जिन्हें 2023 में देशद्रोही साजिश का दोषी पाया गया था और संघीय जेल में 22 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने हाल ही में कहा कि हिंसा करने वालों को 'स्पष्ट रूप से' माफ़ नहीं किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed