फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA: Joe Biden Says Gaza Ceasefire Possible Tomorrow If Hamas Frees Hostages

US: 'अगर बंधकों को रिहा कर दे हमास तो कल से ही युद्ध विराम संभव', अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन बोले

Sun, 12 May 2024 05:31 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 12 May 2024 05:31 AM IST
सार

US: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अगर हमास बंधकों को रिहा करता है तो कल से ही संघर्ष विराम हो सकता है। अब यह हमास पर निर्भर है। अगर वे ऐसा करना चाहते हैं, तो हम इसे कल ही खत्म कर सकते हैं।

विज्ञापन
USA: Joe Biden Says Gaza Ceasefire Possible Tomorrow If Hamas Frees Hostages
जो बाइडन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

गाजा पट्टी में बीते सात महीनों से ज्यादा समय से भीषण जंग जारी है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को कहा कि इस्राइल-हमास युद्ध में युद्ध विराम कल ही संभव है, अगर आतंकवादी समूह बंधकों को रिहा कर दे। 

विज्ञापन


सिएटल में एक कार्यक्रम के दौरान बाइडन ने कहा, अगर हमास बंधकों को रिहा करता है तो कल से ही संघर्ष विराम हो सकता है। अब यह हमास पर निर्भर है। अगर वे ऐसा करना चाहते हैं, तो हम इसे कल ही खत्म कर सकते हैं और संघर्ष विराम कल से ही शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को इस्राइल को चेतावनी दी थी कि अगर उसकी सेना गाजा के दक्षिणी शहर रफाह पर हमला करती हो तो उनकी सरकार तोपखाने के गोले और अन्य हथियारों की आपूर्ति बंद कर देगी। उन्होंने इस खबर पर भी खेद जताई की अमेरिकी बम गिराने से नागरिक मारे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएनएन को दिए इंटरव्यू में बाइडन ने कहा था, अगर वे रफाह में जाते हैं, तो मैं उन हथियारों की आपूर्ति नहीं करूंगा, जिनका इस्तेमाल शहरों का मुकाबला करने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा, हम उन हथियारों और तोपखाने के गोले की आपूर्ति नहीं करने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल किया गया है। 


हमास और इस्राइल अब तक संघर्ष विराम के समझौते तक पहुंचने में विफल रहे हैं। हमास के आतंकवादियों ने पिछले साल 7 अक्तूबर को इस्राइल पर जमीनी और हवाई हमले किए थे। इस हमले में 1170 से लोग मारे गए थे। जबकि 250 लोगों का अपहरण कर लिया गया था और उन्हें गाजा पट्टी ले जाया गया। तबसे उनमें से आधे अभी भी हमास के कब्जे में हैं। वहीं, इस्राइल के जवाबी हमले में गाजा में 34 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed