{"_id":"65d6b1a744e3b29b8a050828","slug":"usa-jaahnavi-kandula-death-case-seattle-police-officer-who-killed-her-will-not-face-criminal-charges-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: कार से टक्कर मार भारतीय छात्रा की जान लेने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ नहीं चलेगा मुकदमा, जानें क्या है वजह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: कार से टक्कर मार भारतीय छात्रा की जान लेने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ नहीं चलेगा मुकदमा, जानें क्या है वजह
Sat, 24 Feb 2024 11:13 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:13 AM IST
सार
जाह्नवी कंडुला को इसी साल 23 जनवरी को सिएटल की एक सड़क पर पुलिस वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे जाह्नवी की मौत हो गई थी। घटना के दौरान पुलिस की जिस कार ने जाह्नवी को टक्कर मारी, वह 119 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी।
विज्ञापन
Jaahnavi Kandula
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला को इसी साल जनवरी में कार से कुचलने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ आपराधिक मामला नहीं चलेगा। सबूतों के अभाव में उसे बरी कर दिया गया है। बुधवार को किंग काउंटी अभियोजक कार्यालय की तरफ से बताया गया है कि वे सिएटल पुलिस के अधिकारी केविन डेव के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई नहीं करेंगे। बयान में कहा गया है कि कंडुला की मौत ह्रदय विदारक है और इसका असर किंग काउंटी समेत पूरी दुनिया पर हुआ है।
पुलिस की गाड़ी की टक्कर से हुई थी जाह्नवी की मौत
जाह्नवी कंडुला को इसी साल 23 जनवरी को सिएटल की एक सड़क पर पुलिस वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे जाह्नवी की मौत हो गई थी। घटना के दौरान पुलिस की जिस कार ने जाह्नवी को टक्कर मारी, वह 119 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी, जिसने सड़क पार कर रही जाह्नवी को जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जाह्नवी करीब 100 फीट तक उछलकर दूर जाकर गिरी थी और उसकी मौत हो गई।
नहीं मिले पुलिस अधिकारी के खिलाफ कोई सबूत
दरअसल पुलिस अधिकारी एक ड्रग ओवरडोज की आपात सूचना पर मौके पर जा रहे थे और घटनास्थल पर जल्दी पहुंचने के लिए वे तेज गति से वाहन चला रहे थे। इसी दौरान सड़क पार कर रही जाह्नवी कार के सामने आ गई और कार की गति तेज होने की वजह से जाह्नवी को बचने का समय ही नहीं मिला और टक्कर हो गई। अभियोजक विभाग ने कहा कि केविन डेव के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है, जिसके चलते उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाया जाए। घटना के बाद पुलिस विभाग ने बॉडीकैम फुटेज जारी किए थे, जिनमें सिएटल पुलिस के अधिकारी डेनियल ऑडरर दुर्घटना पर हंसते हुए सुनाई दिए थे, जिसे लेकर खूब हंगामा हुआ था और लोगों ने भारतीय छात्रा की मौत पर हंसने वाले अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के हंसने पर हुआ था हंगामा
ऑडरर दुर्घटना में शामिल नहीं थे, लेकिन वे हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान ऑडरर ने हंसते हुए कहा कि 'वह मर चुकी है, उसकी लिमिटेड वैल्यू थी।' ऑडरर के बॉडीकैम का वीडियो सार्वजनिक होने पर सिएटल पुलिस को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। पुलिस विभाग ने भी ऑडरर के रवैये की आलोचना की थी और कहा था कि इस तरह के व्यवहार से लोगों का सिएटल पुलिस में विश्वास कम हुआ है। हंगामे के बाद ऑडरर को ऑपरेशनल पॉजिशन से हटा दिया गया था।