फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA jaahnavi kandula death case consulate general of india in seattle demand readdress review

USA: जाह्नवी कंडुला मामले की जांच रिपोर्ट से नाराजगी, भारतीय दूतावास ने स्थानीय प्रशासन के सामने उठाया मामला

Sat, 24 Feb 2024 11:21 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 24 Feb 2024 11:21 AM IST
सार

महावाणिज्य दूतावास ने लिखा कि मामले को अब सिएटल सिटी अटॉर्नी ऑफिस भी भेजा गया है, जहां इसकी समीक्षा होगी। हम सिएटल पुलिस की जांच के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं और आगे भी इस पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन
USA jaahnavi kandula death case consulate general of india in seattle demand readdress review
Jaahnavi Kandula - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत सरकार ने अमेरिका में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत के मामले की जांच फिर से करने मांग की है। सिएटल स्थित महावाणिज्य दूतावास ने अमेरिकी प्रशासन के सामने ये मांग उठाई है। गौरतलब है कि हाल ही में किंग काउंटी अभियोजक ने अपनी जांच रिपोर्ट में जाह्नवी को टक्कर मारने वाले पुलिस अधिकारी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था। 
विज्ञापन


भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कही ये बात
सिएटल स्थित महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'किंग काउंटी अभियोजन अटॉर्नी की जाह्नवी कंडुला की दुर्भाग्यपूर्ण मौत पर जांच रिपोर्ट जारी हुई है। महावाणिज्य दूतावास लगातार जाह्नवी के परिवार के संपर्क में है और जाह्नवी और उनके परिजनों को न्याय दिलाने के लिए आगे भी हरसंभव मदद करता रहेगा। हमने इस मामले को सिएटल प्रशासन और सिएटल पुलिस के सामने भी मजबूती से उठाया है और फिर से मामले की जांच की मांग की है। मामले को अब सिएटल सिटी अटॉर्नी ऑफिस भी भेजा गया है, जहां इसकी समीक्षा होगी। हम सिएटल पुलिस की जांच के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं और आगे भी इस पर नजर रखेंगे।'
विज्ञापन


पुलिस की गाड़ी की टक्कर से हुई थी जाह्नवी की मौत
बीती 23 जनवरी को भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की सिएटल में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जाह्नवी को पुलिस की गाड़ी ने सड़क पार करते समय टक्कर मार दी थी। हादसे के समय पुलिस की गाड़ी सिएटल के पुलिस अधिकारी केविन डेव चला रहे थे। हाल ही में सिएटल के किंग काउंटी अभियोजन विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट में केविन डेव को क्लीन चिट दे दी थी। विभाग ने कहा था कि केविन के खिलाफ सबूत नहीं मिले हैं, जिनके आधार पर उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि सिएटल पुलिस को ड्रग ओवरडोज की एक आपात सूचना मिली थी। इसी आपात सूचना पर पुलिस अधिकारी केविन डेव मौके पर जा रहे थे। उस दौरान केविन की कार की स्पीड करीब 119 किलोमीटर प्रतिघंटे थी। यही वजह थी कि हादसे के समय पुलिस अधिकारी को गाड़ी को नियंत्रित करने का समय नहीं मिल पाया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed