फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA: Indian-origin woman living in Texas dies, dead body found in another state after missing

USA: टेक्सास में रहने वाली भारतवंशी महिला की रहस्यमयी हालात में मौत, लापता होने के बाद दूसरे राज्य में मिला शव

Wed, 17 May 2023 11:52 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 17 May 2023 11:52 AM IST
सार

मैक्किने के एक स्थानीय व्यक्ति ने पथिवाड़ा को डलास उपनगर में एल डोराडो पार्कवे और हार्डिन बुलवार्ड क्षेत्र के आसपास एक काले रंग की टोयोटा चलाते हुए देखा था।

विज्ञापन
USA: Indian-origin woman living in Texas dies, dead body found in another state after missing
यूएस पुलिस - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में रह रही एक 25 वर्षीय भारतवंशी महिला टेक्सास से इसी महीने की शुरुआत में लापता हुई थी।  लापता होने के एक दिन बाद ओक्लाहोमा राज्य में लगभग 322 किलोमीटर दूर उसका मृत शरीर पाया गया।
विज्ञापन

 
लहरी पथिवाड़ा को आखिरी बार मैक्किने उपनगर में अपनी काली टोयोटा चलाते हुए देखा गया था। टेक्सास की वाव समुदाय समूह ने महिला के लापता होने के संदेश को बढ़ाने में मदद की थी। महिला 12 मई को लापता हुई ती और एक दिन बाद ही उसका मृत शरीर पाया गया। 
विज्ञापन


मैक्किने के एक स्थानीय व्यक्ति ने पथिवाड़ा को डलास उपनगर में एल डोराडो पार्कवे और हार्डिन बुलेवार्ड क्षेत्र के आसपास एक काले रंग की टोयोटा चलाते हुए देखा था। 12 मई को दफ्तर से घर न लौटने पर उसके परिवार वाले चिंतित हो गए थे। ओक्लाहोमा में उसके परिवार और दोस्तों द्वारा उसके फोन को ट्रैक किए जाने के बाद पुलिस को कथित तौर पर सतर्क कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पथिवाड़ा एक ओवरलैंड पार्क रिजनल मेडिकल सेंटर में काम करती थी। उसके फेसबुक अकाउंट के अनुसार वह उसने कैनसस विश्वविद्यालय से स्नातक किया और ब्लू वैली वेस्ट हाई स्कूल की छात्रा थी। 

पथिवाड़ा की अचानक हुई मौत ने उसके परिवार, दोस्तों और समाज को काफी ज्यादा प्रभावित किया है। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed