फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA indian origin congressman thanedar says will not stop untill minority hindus in bangladesh gets justice

USA: 'बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को न्याय मिलने तक नहीं रुकेंगे', भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद का बयान

Sat, 10 Aug 2024 07:57 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 10 Aug 2024 07:57 AM IST
सार

एक वीडियो संदेश में थानेदार ने कहा कि 'हमें अल्पसंख्यक हिंदुओं के लिए न्याय चाहिए। यह देखना दिल दुखाने वाला है। ये सब रुकना चाहिए  और मैं इसके लिए तैयार हूं।' 

विज्ञापन
USA indian origin congressman thanedar says will not stop untill minority hindus in bangladesh gets justice
भारतवंशी श्री थानेदार - फोटो : X/RepShriThanedar

विस्तार

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा के खिलाफ अब पूरी दुनिया में आवाजें उठनी शुरू हो गई हैं। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने भी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को न्याय दिलाने तक वह रुकेंगे नहीं। 
विज्ञापन


वीडियो संदेश जारी कर जाहिर की चिंता
एक वीडियो संदेश में थानेदार ने कहा कि 'हमें अल्पसंख्यक हिंदुओं के लिए न्याय चाहिए। यह देखना दिल दुखाने वाला है। ये सब रुकना चाहिए  और मैं इसके लिए तैयार हूं।' उन्होंने कहा कि 'अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं। मैं विदेश विभाग और दुनिया भर के अधिकारियों के संपर्क में हूं। मैं इसके लिए तैयार हूं। और हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक कि इन सभी चीजों का समाधान नहीं हो जाता।'
विज्ञापन


मंदिरों और घरों पर हमले परेशान करने वाले
पिछले साल, थानेदार ने अमेरिका और दुनिया के अन्य हिस्सों में हिंदुओं और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों की आवाज उठाने के लिए हिंदू, बौद्ध, सिख और जैन अमेरिकी कांग्रेसनल कॉकस की स्थापना की थी। मिशिगन से सांसद थानेदार ने कहा, 'मैं देश के हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर किए गए हमलों की रिपोर्टों से विशेष रूप से चिंतित हूं। मंदिरों को नष्ट करने, घरों को तबाह करने और व्यक्तियों को निशाना बनाने की घटनाएं जितनी निंदनीय हैं, उतनी ही परेशान करने वाली भी हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन




बांग्लादेश में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई
बीते सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बांग्लादेश पीएम पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर जाने के बाद से अल्पसंख्यकों खासकर हिंदू समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। सोमवार को ही बांग्लादेश के मशहूर बैंड जोलार गान के सदस्य राहुल आनंद के घर में आगजनी की गई। राहुल आनंद और उनके परिजनों ने भागकर अपनी जान बचाई। बांग्लादेश में शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद देशभर में भड़की हिंसा की घटनाओं में कम से कम 232 लोग मारे गए। मध्य जुलाई में आरक्षण विरोधी प्रदर्शन शुरू होने के बाद से बांग्लादेश में अब तक मरने वालों की संख्या 560 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed