फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa indian american president candidate vivek ramaswamy attacked for ukraine russia issue

यूएसए: यूक्रेन को मदद देने के खिलाफ विवेक रामास्वामी, डिबेट के दौरान निशाने पर आए

Thu, 28 Sep 2023 12:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 28 Sep 2023 12:34 PM IST
सार

डिबेट के दौरान रामास्वामी ने अपने तर्क का बचाव करते हुए कहा कि 'चीन असली दुश्मन है और हम यूक्रेन युद्ध में समर्थन देकर रूस को चीन के पाले में धकेल रहे हैं।

विज्ञापन
usa indian american president candidate vivek ramaswamy attacked for ukraine russia issue
विवेक रामास्वामी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विवेक रामास्वामी उस वक्त आलोचकों के निशाने पर आ गए, जब उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी की डिबेट के दौरान कहा कि वह यूक्रेन को आर्थिक मदद देने के खिलाफ हैं और वह रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन का समर्थन नहीं करेंगे। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप का भी यूक्रेन युद्ध को लेकर यही रुख है। हालांकि अपने इस स्टैंड को लेकर विवेक रामास्वामी राष्ट्रपति पद की डिबेट के दौरान अन्य उम्मीदवारों के निशाने पर आ गए। 
विज्ञापन


डिबेट के दौरान घिरे रामास्वामी
बुधवार यानी 27 सितंबर को कैलिफोर्निया के सिमी वैली स्थित रीगन लाइब्रेरी एंड म्यूजियम में रिपब्लिकन पार्टी की राष्ट्रपति पद की डिबेट का आयोजन किया गया। इस दौरान विवेक रामास्वामी ने यूक्रेन युद्ध में रूस के खिलाफ अमेरिका की मदद का विरोध किया। इसे लेकर रामास्वामी अलग-थलग पड़ गए और अन्य उम्मीदवारों ने इस मुद्दे पर रामास्वामी के खिलाफ हमला बोल दिया। डिबेट के दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस, निक्की हेली और न्यूजर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टी ने रामास्वामी की तीखी आलोचना की। 
विज्ञापन


विरोधियों ने रामास्वामी को घेरा
डिबेट के दौरान रामास्वामी ने अपने तर्क का बचाव करते हुए कहा कि 'चीन असली दुश्मन है और हम यूक्रेन युद्ध में समर्थन देकर रूस को चीन के पाले में धकेल रहे हैं। हमें इस संकट के समाधान के लिए कोई बेहतर योजना बनानी चाहिए।' वहीं रामास्वामी पर हमला बोलते हुए माइक पेंस ने कहा कि  अगर पुतिन को यूक्रेन पर कब्जा करने दिया जाता है तो यह एक तरह से चीन के लिए हरी झंडी होगी कि वह ताइवान पर हमले कर दे। वहीं अन्य उम्मीदवार क्रिस क्रिस्टी ने कहा कि यूक्रेन में लड़ने के लिए चीन, रूस की मदद कर रहा है। ईरान, रूस को हथियार उपलब्ध करा रहा है और उत्तर कोरिया भी ऐसा कर रहा है। हमें चीन-रूस गठबंधन के खिलाफ लड़ना होगा और हम व्लादिमीर पुतिन से गले मिलकर ऐसा नहीं कर सकते। अगर हम पुतिन को यूक्रेन लेने देंगे तो अगला नंबर फिर पोलैंड का होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed