फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA government shutdown explained what happens and impact on people donald trump

USA: अमेरिकी सरकार 'बंद' होने के कगार पर, जानिए क्या होता है गवर्नमेंट शटडाउन और आम लोगों पर इसका असर

Sat, 21 Dec 2024 08:27 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 21 Dec 2024 08:27 AM IST
सार

शुक्रवार रात तक की समय सीमा पूरा होने से पहले व्यय विधेयक पर सहमति नहीं बनी तो अमेरिका में शटडाउन हो जाएगा। तो आइए जानते हैं कि क्या होता है अमेरिकी सरकार में शटडाउन और इसका आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा। 

विज्ञापन
USA government shutdown explained what happens and impact on people donald trump
The US Capitol building - फोटो : एएनआई
loader

विस्तार

अमेरिका में एक व्यय विधेयक पर दोनों दलों के बीच सहमति न बन पाने के चलते अमेरिकी सरकार शटडाउन (बंद होने) की तरफ बढ़ रही है। अगर शुक्रवार रात तक की समय सीमा पूरा होने से पहले व्यय विधेयक पर सहमति नहीं बनी तो अमेरिका में शटडाउन हो जाएगा। तो आइए जानते हैं कि क्या होता है अमेरिकी सरकार में शटडाउन और इसका आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा। 
विज्ञापन


क्या होता है शटडाउन
अमेरिकी सरकार में शटडाउन तब होता है, जब सरकार के खर्च संबंधी विधेयक अगले वित्तीय वर्ष की शुरुआत से पहले लागू नहीं हो पाते हैं। शटडाउन के चलते संघीय सरकार को अपने खर्चों में कटौती करनी पड़ती है और गैर जरूरी सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया जाता है। सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली जरूरी एजेंसियों के कर्मचारी ही काम करते हैं। शटडाउन के चलते संघीय और राज्य सरकारों के बीच का समन्वय भी बाधित होता है। फंडिंग में अंतराल के चलते साल 1980 में अमेरिका में शटडाउन को लेकर पहली बार कानूनी राय दी गई थी। उसके बाद से फरवरी 2024 तक अमेरिका में 14 फंडिंग शटडाउन हो चुके हैं। 
विज्ञापन


सरकारी कर्मचारियों के साथ ही आम लोग भी होंगे प्रभावित
शटडाउन से चलते संभवतः लाखों संघीय कर्मचारी प्रभावित होंगे। पॉलिसी सेंटर के आर्थिक नीति कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक शाई अकाबास ने कहा कि अनुमान है कि 875,000 कर्मचारियों को छुट्टी दी जा सकती है, जबकि 14 लाख संघीय कर्मचारी काम करना जारी रखेंगे, क्योंकि ये कर्मचारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों और अन्य जरूरी विभागों में कार्यरत हैं। हालांकि इस दौरान उन्हें भी वेतन नहीं मिलेगा। इस शटडाउन का मतलब होगा कि क्रिसमस के समय यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को लंबी-लंबी कतारों से होकर गुजरना पड़ सकता है। शटडाउन खत्म होने के बाद भी कर्मचारियों को उनका पूरा वेतन मिल सकेगा। शटडाउन के दौरान देश के सभी राष्ट्रीय स्मारक और पार्क भी बंद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी यह साफ नहीं है कि शटडाउन कितने समय तक चलेगा। आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि ये दो सप्ताह तक जारी रह सकता है। सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज के रिसर्च फेलो का मानना है कि, 'शटडाउन का अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर व्यापक प्रभाव पड़ता है और निजी क्षेत्र के प्रभावों को शामिल करने के बाद विकास दर में लगभग 0.2 प्रतिशत की कमी आती है। आमतौर पर शटडाउन से बाजार बुरी तरह प्रभावित नहीं होते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed