{"_id":"66dbc801cdd374533a087988","slug":"usa-georgia-school-shooting-accused-father-praise-son-for-first-kill-gift-gun-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Georgia Shooting: आरोपी के पिता ने पहली हत्या पर बेटे की तारीफ की थी, 13 साल की उम्र में उपहार में दी बंदूक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Georgia Shooting: आरोपी के पिता ने पहली हत्या पर बेटे की तारीफ की थी, 13 साल की उम्र में उपहार में दी बंदूक
Sat, 07 Sep 2024 09:23 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 07 Sep 2024 09:23 AM IST
सार
ऑडियो क्लिप में पता चला है कि आरोपी के पिता ने अपने बेटे के पहले शिकार की तारीफ की थी और जब उसके बेटे ने एक हिरण का शिकार किया था उसे अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन करार दिया था।
विज्ञापन
अमेरिकी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जॉर्जिया स्कूल शूटिंग मामले की जांच कर रही एफबीआई को एक ऑडियो क्लिप मिली है। इस ऑडियो क्लिप में पता चला है कि आरोपी कोल्ट ग्रे के पास खतरनाक हथियारों की आसानी से उपलब्धता थी। साथ ही इस ऑडियो क्लिप में पता चला है कि आरोपी के पिता ने अपने बेटे के पहले शिकार की तारीफ की थी और जब उसके बेटे ने एक हिरण का शिकार किया था उसे अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन करार दिया था।
स्कूल गोलीबारी में चार लोगों की गई थी जान
आरोपी कोल्ट ग्रे के पिता 54 वर्षीय कॉलिन ग्रे पर भी दूसरी डिग्री की हत्या के दो मामले और बच्चों के साथ क्रूरता के आठ मामले का आरोप लगाया गया है। ग्रे पर यह आरोप इसलिए लगाए गए हैं क्योंकि उन्होंने अपने बेटे कोल्ट को हथियार रखने की अनुमति दी। उन पर लगे सभी आरोप सीधे उनके बेटे द्वारा किए गए कार्यों से जुड़े हुए हैं। अटलांटा के अपलाची हाई स्कूल में बुधवार को हुई गोलीबारी के मामले में 14 वर्षीय कोल्ट ग्रे पर हत्या का आरोप लगाया है। कोल्ट ग्रे ने एक अर्ध-स्वचालित राइफल से अपने स्कूल में गोलीबारी की थी, जिसमें दो छात्र और दो शिक्षक मारे गए तथा नौ अन्य लोग घायल हो गए थे।
पिता ने बेटे को शिकार करने के लिए किया था प्रेरित
कोल्ट ग्रे ने साल 2023 में भी अपने स्कूल में गोलीबारी करने की धमकी दी थी। इस पर पुलिस प्रशासन ने जेफरसन स्थित कोल्ट ग्रे के घर जाकर पूछताछ भी की थी। इस पूछताछ में ही कोलिन ग्रे ने स्वीकार किया था कि उनके घर में शिकार के लिए हथियार हैं, लेकिन उसका बेटा बिना उनकी देखरेख के इन हथियारों तक नहीं पहुंच सकता। कोलिन ने ये भी कहा था कि वह अपने बेटे को शूटिंग सिखा रहे हैं ताकि वह वीडियो गेम खेलने की बजाय बाहर जाकर खेले। कोलिन ने अपने बेटे की एक तस्वीर को लेकर कहा था कि जिस दिन उसने हिरण का पहला शिकार किया था, तो वो दिन उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन