फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa florida lawmaker michelle salzman calls for all palestine should die amid israel hamas war

USA: 'सभी फलस्तीनियों को मर जाना चाहिए', फ्लोरिडा की असेंबली में रिपब्लिकन नेता के बयान पर हुआ हंगामा

Sat, 11 Nov 2023 09:22 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 11 Nov 2023 09:22 AM IST
सार

अमेरिका में मुस्लिम अधिकारों की वकालत करने वाले सबसे बड़े संगठन 'द काउंसिल ऑन अमेरिकन इस्लामिक रिलेशन' ने साल्जमान के बयान की तीखी आलोचना की। 

विज्ञापन
usa florida lawmaker michelle salzman calls for all palestine should die amid israel hamas war
मिशेल साल्जमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य की असेंबली में उस वक्त हंगामा हो गया, जब रिपब्लिकन पार्टी की एक नेता ने कहा कि सभी फलस्तीनियों को मर जाना चाहिए। इसे लेकर हंगामा हो गया और कई लोगों ने रिपब्लिकन नेता के इस बयान की तीखी आलोचना की है। दरअसल फ्लोरिडा असेंबली में हाल ही में डेमोक्रेटिक नेता एंजी निक्सॉन ने एक प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव में इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम की मांग की गई थी। 
विज्ञापन


बयान पर अमेरिका में हुआ हंगामा
प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान निक्सॉन ने कहा कि '10 हजार फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है और कितने लोगों की जान जाना काफी होगा?' इस पर रिपब्लिकन पार्टी की नेता मिशेल साल्जमान ने चिल्लाकर कहा, 'सभी की'। इस पर निक्सॉन ने हैरानी जताई। निक्सॉन द्वारा लाया गया यह प्रस्ताव 104 के मुकाबले दो वोट के अंतर से गिर गया। हालांकि साल्जमान के बयान ने मुद्दे को गरमा दिया। अमेरिका में मुस्लिम अधिकारों की वकालत करने वाले सबसे बड़े संगठन 'द काउंसिल ऑन अमेरिकन इस्लामिक रिलेशन' ने साल्जमान के बयान की तीखी आलोचना की। संगठन ने कहा कि रिपब्लिकन नेता का बयान फलस्तीनियों के खिलाफ नरसंहार का आह्वान करने जैसा है। 
विज्ञापन


राशिदा तलेब के बयान पर भी हुआ था हंगामा
बता दें कि इस्राइल हमास की लड़ाई में अब तक करीब साढ़े 12 हजार लोगों की जान जा चुकी है। बीती 7 अक्तूबर को हमास के आतंकियों ने इस्राइल की सीमा में घुसकर 1400 लोगों की हत्या कर दी थी और 200 से ज्यादा लोगों को अगवा कर लिया था। इसके जवाब में इस्राइल गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर हमले कर रहा है, जिसमें अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। हाल में फलस्तीनी मूल की अमेरिकी सांसद राशिदा तलेब ने इस्राइल की तबाही की बात कही थी और इस्राइल पर हमास के हमले को लेकर झूठ फैलाने का आरोप लगाया था। तलेब के बयान के बाद भी खूब हंगामा हुआ था और लोगों ने इसे यहूदी विरोध के रूप में लिया। खुद तलेब की पार्टी डेमोक्रेट के कई सासंदों ने तलेब के बयान की तीखी आलोचना की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed