फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA donald trump says major terrorist attack will happen in america over us mexico border

USA: 'अमेरिका में सीमा के नजदीक हो सकता है बड़ा आतंकी हमला', जानिए पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने क्यों कही ये बात

Mon, 29 Jan 2024 08:48 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 29 Jan 2024 08:48 AM IST
सार

ट्रंप ने लिखा 'तीन साल पहले तक हमारी सीमाएं अमेरिका के इतिहास में सबसे मजबूत और सुरक्षित थीं। आज तबाही का इंतजार हो रहा है। यह दुनिया के इतिहास की सबसे खराब सीमाएं हैं और यह हमारे देश के लिए खुले घाव जैसी हैं।'

विज्ञापन
USA donald trump says major terrorist attack will happen in america over us mexico border
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आशंका जताई है कि अमेरिका में सीमा के नजदीक बड़ा आतंकी हमला हो सकता है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर को लेकर हो रही डील तबाही ला सकती है। उन्होंने अमेरिका के दक्षिणी बॉर्डर को दुनिया के इतिहास में सबसे बुरा बताया और आशंका जताई कि अमेरिका में बड़ा आतंकी हमला हो सकता है। 
विज्ञापन


ट्रंप बोले- 'यह खुले घाव जैसा'
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर साझा किए पोस्ट में ट्रंप ने लिखा 'तीन साल पहले तक हमारी सीमाएं अमेरिका के इतिहास में सबसे मजबूत और सुरक्षित थीं। आज तबाही का इंतजार हो रहा है। यह दुनिया के इतिहास की सबसे खराब सीमाएं हैं और यह हमारे देश के लिए खुले घाव जैसी हैं।' ट्रंप ने लिखा कि 'पूरी दुनिया के आतंकी हमारे देश में बिना किसी जांच के घुस रहे हैं। 100 प्रतिशत आशंका है कि अमेरिका में सीमा के नजदीक कोई बड़ा आतंकी हमला हो सकता है।'
विज्ञापन


अवैध शरणार्थियों के मुद्दे पर घिरे बाइडन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन यूएस-मैक्सिको बॉर्डर पर अमेरिकी संसद में समझौते की बात कर रहे हैं। वहीं ट्रंप रिपबल्किन पार्टी के सांसदों से अपील कर रहे हैं कि वह किसी भी डील में शामिल न हों। ट्रंप ने कहा कि एक बुरी डील से अच्छा है कि कोई डील ही न हो। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में अवैध रूप से आ रहे शरणार्थियों के मुद्दे पर जो बाइडन को घेर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में भी अवैध शरणार्थियों का मुद्दा सबसे अहम होगा। यही वजह है कि ट्रंप इस मुद्दे पर जो बाइडन की सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन भी इस बात को जानते हैं, तभी उन्होंने अपने एक बयान में एलान किया है कि अगर कांग्रेस समझौते पर पहुंचती है तो वह यूएस-मैक्सिको बॉर्डर को पूरी तरह से बंद करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed