फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA donald trump pardons anti abortion activists who blockade clinic enterence

USA: गर्भपात विरोधी कार्यकर्ताओं को ट्रंप ने दी माफी, बोले- इस आदेश पर हस्ताक्षर करना एक बड़ा सम्मान

Fri, 24 Jan 2025 08:26 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 24 Jan 2025 08:26 AM IST
सार

गर्भपात क्लीनिक की नाकेबंदी का नेतृत्व करने वाली लॉरेन हैंडी को भी ट्रंप ने माफ कर दिया है। हैंडी को पांच साल जेल की सजा सुनाई गई थी। हैंडी पर आरोप थे कि जब उन्होंने क्लीनिक पर हमला किया तो उस दौरान एक नर्स चोटिल हुई।

विज्ञापन
USA donald trump pardons anti abortion activists who blockade clinic enterence
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया है कि वे गर्भपात रोधी कार्यकर्ताओं को माफी देंगे। इन कार्यकर्ताओं को गर्भपात क्लीनिक के प्रवेश द्वारों को अवरुद्ध करने का दोषी पाया गया था। ट्रंप ने कहा कि गर्भपात रोधी कार्यकर्ताओं की माफी के आदेश पर हस्ताक्षर करना एक बड़ा सम्मान है। ट्रंप ने कहा कि उन पर मुकदमा नहीं चलाया जाना चाहिए। जिन लोगों को माफी दी गई है, उनमें वो लोग भी शामिल हैं, जो अक्तूबर 2020 में वॉशिंगटन में एक क्लीनिक पर हमला और नाकेबंदी करने में शामिल थे। 
विज्ञापन


गर्भपात विरोधी कार्यकर्ताओं पर लगे थे ये आरोप
गर्भपात क्लीनिक की नाकेबंदी का नेतृत्व करने वाली लॉरेन हैंडी को भी ट्रंप ने माफ कर दिया है। हैंडी को पांच साल जेल की सजा सुनाई गई थी। हैंडी पर आरोप थे कि जब उन्होंने क्लीनिक पर हमला किया तो उस दौरान एक नर्स चोटिल हुई। एक व्यक्ति को धक्का दिया गया और गर्भपात रोधी कार्यकर्ताओं ने एक महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान घेर लिया था। ट्रंप ने हैंडी के साथ ही उनके साथ नौ अन्य लोगों को भी माफ करने का फैसला किया है। इससे पहले ट्रंप कैपिटल हिल दंगे के दोषियों को भी माफ कर चुके हैं।
विज्ञापन


अमेरिका में गर्भपात क्लीनिक्स के खिलाफ हिंसा तोड़फोड़ का पुराना इतिहास
गर्भपात विरोधी कार्यकर्ताओं ने इन लोगों को माफ करने की अपील की थी। बता दें कि अमेरिका में क्लीनिक प्रवेश अधिनियम नामक एक कानून है। इस कानून को गर्भपात क्लीनिकों को अवरोध और धमकियों से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है। साल 1994 में गर्भपात क्लीनिक्स का विरोध और नाकेबंदी की घटनाएं बढ़ रहीं थी। इसी दौरान एक डॉक्टर की हत्या भी कर दी गई थी। उस दौरान यह कानून पारित किया गया था। ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान ही गर्भपात विरोधी कार्यकर्ताओं को सजा देने के फैसले की आलोचना की थी और ऐसे संकेत दिए थे कि वे सत्ता में लौटे तो गर्भपात विरोधी कार्यकर्ताओं की सजा माफ कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed