फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA donald trump doctor tells how close to death he was joe biden recovering from covid19

USA: 'ट्रंप ने एक चौथाई इंच से भी कम दूरी से मौत को चकमा दिया', पूर्व डॉक्टर बोले- ये चमत्कार से कम नहीं

Sun, 21 Jul 2024 09:48 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 21 Jul 2024 09:48 AM IST
सार

डॉक्टर ने कहा, 'वह ठीक हैं। जैसा कि पूरी दुनिया ने देखा कि हत्यारे की उच्च शक्ति वाली राइफल से ट्रंप के दाहिने कान में गोली लगी।' डॉ. जैक्सन ने बताया कि गोली उनके सिर में घुसने से एक चौथाई इंच से भी कम दूरी पर निकल गई।'

विज्ञापन
USA donald trump doctor tells how close to death he was joe biden recovering from covid19
हमले का बाद डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प गोली के घाव से उम्मीद के मुताबिक ठीक हो रहे हैं। ट्रंप के पूर्व डॉक्टर ने यह जानकारी दी। डोनाल्ड ट्रंप पर 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया में रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ था उस हमले में ट्रंप बाल-बाल बचे थे और गोली उनके दाहिने कान को छूकर निकल गई थी। ट्रंप के पूर्व डॉक्टर ने बताया कि जानलेवा हमले में ट्रंप का बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है क्योंकि उन्होंने महज एक चौथाई इंच से भी कम की दूरी से मौत को चकमा दिया। 
विज्ञापन


गोली लगने से ट्रंप के कान में हुआ 2 सेमी चौड़ा घाव
शनिवार को डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व डॉक्टर डॉ. रोनी एल जैक्सन ने कहा कि 'वह और पूरी दुनिया, ट्रंप पर हत्या के प्रयास के बाद उनके स्वास्थ्य के बारे में बहुत चिंतित थे। मैं उस शाम देर से बेडमिंस्टर, न्यू जर्सी में उनसे मिला, ताकि व्यक्तिगत रूप से उनका हालचाल जान सकूं। उसके बाद से मैंने प्रतिदिन उनके घाव का मूल्यांकन और उपचार किया है।' डॉक्टर ने कहा, 'वह ठीक हैं। जैसा कि पूरी दुनिया ने देखा कि हत्यारे की उच्च शक्ति वाली राइफल से ट्रंप के दाहिने कान में गोली लगी।' डॉ. जैक्सन ने बताया कि गोली उनके सिर में घुसने से एक चौथाई इंच से भी कम दूरी पर निकल गई और उनके दाहिने कान के ऊपर लगी, जिससे 2 सेमी चौड़ा घाव हो गया जो कान की कार्टिलाजिनस सतह तक फैल गया।' 
विज्ञापन


'ट्रंप का बचना किसी चमत्कार से कम नहीं'
उन्होंने कहा कि 'शुरू में काफी रक्तस्राव हुआ और उसके बाद पूरे ऊपरी कान में सूजन आ गई। अब सूजन ठीक है और घाव भी ठीक हो रहा है। ट्रंप के सिर का सीटी स्कैन किया गया था और आगे भी उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जाएगी। खासकर ट्रंप के सुनने की क्षमता की जांच होती रहेगी।' डॉक्टर जैक्सन ने कहा कि 'मैं बेहद आभारी हूं कि जानलेवा हमले में उनकी जान बच गई और ये एक चमत्कार से कम नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन की तबीयत में आ रहा सुधार
कोरोना संक्रमित अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की तबीयत में तेजी से सुधार आ रहा है और वह राष्ट्रपति पद के कर्तव्यों को भी पूरा कर रहे हैं। व्हाइट हाउस के डॉक्टर केविन सी ओ कॉनर ने बताया कि राष्ट्रपति बाइडन कोरोना के वैरिएंट केपी .2.3 से संक्रमित हैं और इसी वैरिएंट से अमेरिका में 33 प्रतिशत संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। डॉक्टर ने बताया कि राष्ट्रपति बाइडन पैक्सलोविड नामक दवाई खा रहे हैं। अभी उन्हें खांसी और गला बैठने जैसी समस्या हो रही है, लेकिन उनके लक्षणों में लगातार सुधार हो रहा है। 


बता दें कि बाइडन को 17 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाया गया था। जब राष्ट्रपति चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोर-शोर से जारी है और बाइडन की उम्मीदवारी पर सवाल खड़े हो रहे हैं, ऐसे में बाइडन कोरोना की वजह से आइसोलेट हैं और फिलहाल अपने डेलावेयर स्थित अपने घर पर आराम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed