फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Presidential Poll: Barack Obama's controversial half-brother is now a supporter of Donald Trump

USA: बराक ओबामा के भाई ने ट्रंप का किया समर्थन, पूर्व राष्ट्रपति पर लगाए स्वार्थी होने के आरोप

Fri, 06 Sep 2024 10:57 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 06 Sep 2024 10:57 AM IST
सार

मलिक ओबामा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'मैं मलिक ओबामा, मैं रिपब्लिकन पार्टी का पंजीकृत मतदाता हूं और मैं डोनाल्ड ट्रंप को वोट करूंगा।'

विज्ञापन
US Presidential Poll: Barack Obama's controversial half-brother is now a supporter of Donald Trump
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के चचेरे भाई एबोंगो मलिक ओबामा ने डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करने का एलान किया है। मलिक ओबामा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'मैं मलिक ओबामा, मैं रिपब्लिकन पार्टी का पंजीकृत मतदाता हूं और मैं डोनाल्ड ट्रंप को वोट करूंगा।'
विज्ञापन


'ट्रंप दिल से बोलते हैं'
बराक ओबामा के चचेरे भाई मलिक ओबामा ने जो बाइडन और हिलेरी क्लिंटन के समय भी डोनाल्ड ट्रंप का ही समर्थन किया था। अमेरिकी मीडिया से बात करते हुए मलिक ओबामा ने कहा कि वह ट्रंप को इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि वे दिल से बोलते हैं। मेक अमेरिका ग्रेट अगेन एक कमाल का नारा है और मैं उनसे (ट्रंप) मिलना चाहूंगा। मलिक ओबामा ने पूर्व राष्ट्रपति और अपने चचेरे भाई बराक ओबामा की भी आलोचना की और उन्हें स्वार्थी बताया। 
विज्ञापन


पहले ओबामा के करीबी रहे, बाद में बिगड़े दोनों के संबंध
मलिक ओबामा पेशे से एक अकाउंटेंट हैं और बराक ओबामा की शादी में वह ओबामा के बेस्ट मैन बने थे। जब बराक ओबामा राष्ट्रपति थे, तो वे व्हाइट हाउस भी गए। हालांकि बाद में दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई। साल 2022 में एक सोशल मीडिया पोस्ट में मलिक ओबामा ने लिखा कि 'मैं बराक ओबामा के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान उनके साथ रहा, लेकिन बाद में मुझे अहसास हुआ कि वह स्वार्थी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिक ओबामा ने पूर्व में बराक ओबामा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिनमें से एक आरोप में मलिक ने दावा किया था कि बराक ओबामा का जन्म अमेरिका में नहीं हुआ था बल्कि वह केन्या के नागरिक थे। अपने दावे के पक्ष में मलिक ओबामा ने ओबामा के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र भी पेश किए थे। मलिक ओबामा अक्सर सोशल मीडिया पर दक्षिणपंथी विचारों को लेकर पोस्ट करते रहते हैं और समलैंगिक विवाह और गर्भपात की आलोचना करते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed