फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA badly affected by Coronavirus pandemic, increasing deaths, loss of jobs and packages in lockdown

सबसे ताकतवर देश पर कोरोना की दोहरी मार, बेरोजगार हो सकते हैं 4 करोड़

Sat, 25 Apr 2020 05:13 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
वर्ल्ड डेस्क, न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 25 Apr 2020 05:13 AM IST
विज्ञापन
USA badly affected by Coronavirus pandemic, increasing deaths, loss of jobs and packages in lockdown
अमेरिका में कोरोना - फोटो : PTI

अमेरिका में 24 घंटों में 3,176 लोगों की मौत के साथ कुल मृतक आंकड़ा पिछले 10 दिन के अंदर दोगुना होकर 50 हजार के पार पहुंच गया है। देश में रोजाना 2000 लोगों की औसतन मौत हो रही है। दुनिया में कोरोना से जान गंवा चुके 1.90 लाख से अधिक लोगों में यह सर्वाधिक संख्या है।

विज्ञापन


अमेरिका में मौत का असली आंकड़ा माना जा रहा है कि 50 हजार से भी कहीं ज्यादा है, क्योंकि ज्यादातर राज्य केवल अस्पतालों में मरने वाली संख्या को ही रिपोर्ट कर रहे हैं और घरों में मरने वालों का आंकड़ा इसमें नहीं जोड़ा जा रहा है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के मुताबिक, देश में हर साल फैलने वाले सीजनल फ्लू से पिछले 9 सीजन में से 7 को मिलाकर भी कोरोना वायरस के बराबर मौत नहीं हुई हैं। फ्लू से 2011-12 में सबसे कम 12 हजार और 2017-18 में सबसे ज्यादा 61 हजार मौत दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


हालांकि कोरोना वायरस का आंकड़ा साल 1918 में फैले स्पेनिश फ्लू के कहर से बहुत पीछे है, जिसने 6.75 लाख अमेरिकी नागरिकों की जान ली थी। कोरोना वायरस के आंकड़े ने 1950-53 के बीच हुए कोरियाई युद्ध में मारे गए 36,516 अमेरिकियों की संख्या को भी बहुत ज्यादा पीछे छोड़ दिया है। इस बीच, जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में शुक्रवार सुबह तक 8,67,459 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 50,243 लोग जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

1930 के स्तर को छू चुकी है अमेरिकी महामंदी
महामारी के चलते अमेरिकी महामंदी 1930 के स्तर को छू चुकी है। बेरोजगारी भत्ते की लाइन में 2.6 करोड़ से ज्यादा लोग हैं, जो जल्द 4 करोड़ हो सकते हैं। ऐसे में ट्रंप ने चरणों में अर्थव्यवस्था खोलने का समर्थन किया है। गहराते आर्थिक संकट का मुकाबला करने के लिए अमेरिकी संसद ने करीब 484 अरब डॉलर के पैकेज को भी मंजूरी दे दी है, जिसका उपयोग बेरोजगारों और मेडिकल क्षेत्र में किया जाएगा।

ट्रंप ने फिर किया अर्थव्यवस्था खोलने का समर्थन
ट्रंप ने संकेत दिए कि सख्त दिशा निर्देश एक मई के बाद भी जारी रह सकते हैं लेकिन अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे खोलना बेहद जरूरी हैै। राष्ट्रपति विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के 2020 में नकारात्मक वृद्धि के अनुमान को लेकर भी चिंतित हैं। मौजूदा हालातों में कोरोना वायरस के कारण हर छह में से एक अमेरिकी कर्मचारी को नौकरी से हाथ धोना पड़ रहा है। ट्रंप ने कहा कि वैश्विक महामारी के कारण हम भारी नुकसान झेल रहे हैं, लेकिन यह और जारी नहीं रह सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed