फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA antony blinken reply on joe biden called xi jinping dictator target china

USA: बाइडन के शी जिनपिंग को तानाशाह कहने पर विवाद, ब्लिंकन बोले- यह कोई ढकी-छिपी बात नहीं

Fri, 17 Nov 2023 12:22 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 17 Nov 2023 12:22 PM IST
सार

ब्लिंकन ने कहा 'राष्ट्रपति बाइडन ने हम सभी की तरफ से वह बात कही थी। राष्ट्रपति हमेशा खुलकर बात करते हैं और यही वजह रही कि उन्होंने हम सभी की तरफ से वह बात कही थी।' 

विज्ञापन
USA antony blinken reply on joe biden called xi jinping dictator target china
जो बाइडन और शी जिनपिंग - फोटो : Social Media

विस्तार

हाल ही में चीन के राष्ट्रपति और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मुलाकात हुई थी। इस दौरान अपने एक बयान में बाइडन ने चीनी राष्ट्रपति को तानाशाह बता दिया था। जिस पर विवाद हो गया, चीन ने बाइडन के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। अब अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बाइडन के बयान का बचाव किया है और कहा है कि यह कोई ढकी-छिपी बात नहीं है। 
विज्ञापन


ब्लिंकन बोले- यह कोई गुप्त बात नहीं
दरअसल पत्रकारों ने एंटनी ब्लिंकन से बाइडन के बयान को लेकर सवाल किया कि क्या यह अमेरिकी सरकार का स्टैंड है? इस पर ब्लिकंन ने सफाई देते हुए कहा 'खैर, यह कोई छिपी हुई बात नहीं है। हम दोनों देश बिल्कुल अलग व्यवस्थाएं हैं।' ब्लिंकन ने कहा 'राष्ट्रपति बाइडन ने हम सभी की तरफ से वह बात कही थी। राष्ट्रपति हमेशा खुलकर बात करते हैं और यही वजह रही कि उन्होंने हम सभी की तरफ से वह बात कही थी।'  ब्लिंकन ने कहा कि हम आगे भी ऐसी बातें करते रहेंगे, जो शायद चीन को पसंद ना आएं। ऐसे ही चीन भी ऐसे काम करता रहेगा, जो शायद हमें पसंद ना हो।'
विज्ञापन


चीन ने जताई थी नाराजगी
बता दें कि एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग के वार्षिक शिखर सम्मेलन में जो बाइडन और शी जिनपिंग की मुलाकात हुई। इस सम्मेलन से इतर भी दोनों नेताओं की बैठक हुई। यह मुलाकात अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुई, जिसकी मेजबानी राष्ट्रपति बाइडन ने की। इस मुलाकात के बाद बाइडन ने अपने एक बयान में कहा कि अमेरिका का हमेशा मानना है कि शी जिनपिंग एक तानाशाह की तरह चीन को चलाते हैं। बाइडन के इस बयान पर चीन ने नाराजगी जाहिर की। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन का बयान गलत और गैर जिम्मेदाराना है। चीन राजनीतिक हेरफेर का कड़ा विरोध करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed