फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA: Amidst tension with India China increased its army Line of Control Pentagon report claims

USA: भारत से तनाव के बीच चीन नियंत्रण रेखा पर बढ़ा रहा सेना, पेंटागन की रिपोर्ट में किया गया दावा

Mon, 23 Oct 2023 06:31 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 23 Oct 2023 06:31 AM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत-चीन के बीच बातचीत में न्यूनतम प्रगति हो पाई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन के पास फिलहाल 500 परमाणु हथियार हैं। चीन अपने परमाणु हथियारों के भंडार में तेजी से इजाफा कर रहा है।

विज्ञापन
USA:  Amidst tension with India China increased its army Line of Control Pentagon report claims
एलएसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत से तनातनी के बीच चालबाज चीन ने 2022 में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के करीब सेना के साथ-साथ बुनियादी ढांचे का भी विस्तार किया।

विज्ञापन


इनमें डोकलाम के करीब कई भंडारण सुविधाएं, पैंगोंग झील पर दूसरे पुल, एक दोहरे उद्देश्य वाले हवाईअड्डे व कई हेलीपैड का निर्माण शामिल है। पेंटागन ने मिलिट्री एंड सिक्योरिटी डेवलपमेंट्स इनवॉल्विंग द पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना रिपोर्ट-2023 में कहा , मई 2020 के बाद सीमा पर तनाव बढ़ा। 
विज्ञापन


चीन ने 2022 में तैनात की थी बॉर्डर रेजिमेंट
रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने 2022 में एक बॉर्डर रेजीमेंट तैनात की थी। उसकी मदद के लिए शिनजियांग व तिब्बत मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट की दो डिवीजन को भी तैनात किया गया है। इनके साथ चार कंबाइंड आर्म्ड ब्रिगेड भी वेस्टर्न सेक्टर में एलएसी पर तैनात की गई हैं। तीन सीएबी पूर्वी सेक्टर में व तीन ब्रिगेड सेंट्रल सेक्टर में तैनात की गई हैं। हालांकि, बाद में एक सीएबी के कुछ तत्वों हटा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2030 तक चीन के पास होंगे 1,000 से अधिक परमाणु हथियार
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत-चीन के बीच बातचीत में न्यूनतम प्रगति हो पाई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन के पास फिलहाल 500 परमाणु हथियार हैं। चीन अपने परमाणु हथियारों के भंडार में तेजी से इजाफा कर रहा है। 2030 तक चीन के पास 1,000 से ज्यादा परमाणु हथियार हो जाएंगे। भारत व चीन के बीच हदबंदी को लेकर स्थिति साफ नहीं है। इसके चलते दोनों देशों के बीच अक्सर विवाद होता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed