फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US writer claims BJP's position strong in Lok Sabha elections

भारत की सियासत: अमेरिकी लेखक बोले- लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति मजबूत, तीसरी बार सत्ता में लौटेगी पार्टी

Thu, 18 Apr 2024 07:13 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 18 Apr 2024 07:13 AM IST
सार

अमेरिकी लेखक सदानंद धूमे ने कहा कि भाजपा तीसरी बार भी सत्ता में लौटेगी। धूमे ने कहा, जैसे 2015 से अमेरिकी राजनीति में ट्रंप युग रहा है, भले ही वह सत्ता में हों या नहीं हों, उसी तरह भारत में लगभग 2013 से स्पष्ट तौर पर मोदी युग है।

विज्ञापन
US writer claims BJP's position strong in Lok Sabha elections
नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

दक्षिण एशियाई मामलों के प्रख्यात अमेरिकी विशेषज्ञ और स्तंभ लेखक सदानंद धूमे ने कहा कि भारत में यकीनन यह मोदी युग है। उन्होंने कहा, देश के लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा की स्थिति स्पष्ट तौर पर मजबूत है।

विज्ञापन


‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के स्तंभकार तथा थिंक टैंक ‘अमेरिकन इंटरप्राइज इंस्टीट्यूट’ से जुड़े सदानंद धूमे ने कहा, भाजपा तीसरी बार भी सत्ता में लौटेगी। धूमे ने कहा, जैसे 2015 से अमेरिकी राजनीति में ट्रंप युग रहा है, भले ही वह सत्ता में हों या नहीं हों, उसी तरह भारत में लगभग 2013 से स्पष्ट तौर पर मोदी युग है। उन्होंने कहा, आप चाहें उन्हें पसंद करें या उनसे घृणा करें लेकिन वह राष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में हैं। धूमे ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार ने आर्थिक मोर्चे पर काफी अच्छा काम किया है। 
विज्ञापन


विपक्ष लगभग ध्वस्त
लेखक सदानंद धूमे ने कहा, कई मायनों में भारत में विपक्ष लगभग ध्वस्त हो गया है। पहले 2014 में और फिर 2019 में कांग्रेस लगातार दो निराशाजनक प्रदर्शनों के बाद से संभल नहीं पाई है। सदानंद धूमे ने कहा, ऐतिहासिक रूप से भारत लंबे समय से एक ऐसा देश रहा है जिसमें केवल एक शक्तिशाली राष्ट्रीय पार्टी रही है। 60, 70, 80 के दशक में कांग्रेस पार्टी का प्रभुत्व था और अब भाजपा। हालांकि उस हद तक नहीं जितना कभी कांग्रेस का प्रभुत्व था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय चुनाव सबसे अहम
भारतीय-अमेरिकी प्रोफेसर इरफान नूरुद्दीन ने कहा कि भारत में संसदीय चुनाव अहम होंगे। जॉर्जटाउन विवि के प्रोफेसर इरफान नूरुद्दीन बोले, भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों में गिरावट के संबंध में आलोचना ‘थोड़ी ज्यादा’ लगती है, लेकिन ‘नेताओं को निशाना बनाने’ के मामलों की अधिक पड़ताल की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed