फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Woman Declared Clinically Dead Wakes Up After 24 Minutes shares her new life experience

US: डॉक्टरों ने जिसे मृत बताया, उसे 24 मिनट बाद ही आया होश; महिला ने शेयर किया नई जिंदगी का दिलचस्प किस्सा

Fri, 15 Dec 2023 08:31 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 15 Dec 2023 08:31 AM IST
सार

महिला की पहचान लेखिका लॉरेन कैनेडे के तौर पर की गई है। उन्होंने रेडिट पर चल रहे कार्यक्रम आस्क मी एनीथिंग (मुझसे कुछ भी पूछे) में अपने पुनर्जीवन की घटना का जिक्र किया।

विज्ञापन
US Woman Declared Clinically Dead Wakes Up After 24 Minutes shares her new life experience
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका की एक महिला ने अपने पुनर्जीवन का चौंकाने वाला अनुभव साझा किया है। महिला ने बताया कि वह 24 मिनट तक होश खोने के बाद मौत के करीब जाकर पुनर्जीवित हुई है। दरअसल, हृदय की धड़कन रुकने के बाद महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था, लेकिन करीबन आधे घंटे बाद ही उसे होश आ गया जो कि किसी चमत्कार से कम नहीं था। 
विज्ञापन


 महिला ने शेयर किया नई जिंदगी का दिलचस्प किस्सा
महिला की पहचान लेखिका लॉरेन कैनेडे के तौर पर की गई है। उन्होंने रेडिट पर चल रहे कार्यक्रम आस्क मी एनीथिंग (मुझसे कुछ भी पूछे) में अपनी पुनर्जीवन की कहानी का जिक्र किया। लॉरेन ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती थी और दो दिन तक कोमा में थी। उन्होंने इस दौरान अपने पति का भी धन्यवाद किया जिन्होंने लॉरेन को सही समय पर सीपीआर दिया। 
विज्ञापन


लेखिका ने बताया, 'फरवरी में मुझे मेरे घर पर दिल का दौरा पड़ा था। मेरे पति ने 911 पर फोन किया और मुझे सीपीआर देना शुरू किया। ईएमटी को मुझे पुनर्जीवित करने में 24 मिनट लगा। आईसीयू में नौ दिनों तक रहने के बाद मुझे मानसिक रूप से मृत घोषित कर दिया गया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडिट के इस शो के दौरान यूजर्स लॉरेन से उनके मौत का अनुभव जानने के लिए बहुत उत्सुक थे। यूजर्स ने कई सारे सवाल भी किए, जिसमें उनसे पूछा गया कि उन्हें जितने टेस्ट करवाए गए उसके बाद क्या हुआ या मरने के बाद उनके साथ क्या हुआ? इन सभी सवालों का जवाब देते हुए लॉरेन ने आगे बताया कि इलेक्ट्रोएन्सेफलोग्राम टेस्ट करने के बाद उन्हें आधे घंटे तक मिर्गी के दौरे का अनुभव हुआ था। 


उन्होंने कहा, 'मेरे पति ने मुझे चार मिनट तक सीपीआर दिया।' उन्होंने आगे कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उन्हें दिल का दौरा कोविड की वजह से पड़ा था। स्थानीय मीडिया सूत्र के अनुसार कैनेडी का मामला बहुत दिलचस्प था, लेकिन पुनर्जीवन मिलने के बाद अधिकांश लोग ज्यादा दिन तक नहीं बच पाते हैं। 1982 से 2018 तक 65 में से केवल 18 लोग ही पुनर्जीवित होने के बाद लंबे समय तक जीवित रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed