फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Woman Arrested For Calling police To Avoid Going On Date With Man She Met Online news in hindi

US: डेटिंग एप से की लड़के से बात, मिलने का वक्त आया तो बदली और लगा दिया पुलिस को कॉल; दर्ज कराई झूठी रिपोर्ट

Wed, 26 Jun 2024 09:47 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 26 Jun 2024 09:47 AM IST
सार

लड़की ने पुलिस को बताया था कि वह गर्भवती है। उसने बताया कि वह अपने बॉयफ्रेंड से ज्यादातर स्नैपचैट पर बात किया करती थी। हलांकि, मौके पर पहुंच कर पुलिस ने एक व्यक्ति को आवास से बाहर निकलते हुए देखा।

विज्ञापन
US Woman Arrested For Calling police To Avoid Going On Date With Man She Met Online news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में एक बहुत ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक 18 वर्षीय लड़की को 911 पर कॉल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, लड़की ने डेटिंग एप के जरिए एक लड़के से बात की। उसके साथ डेट पर जाने से बचने के लिए उसने पुलिस को कॉल लगा दिया। मीडिया के अनुसार, महिला की पहचान सुमाया थॉमस के तौर पर की गई है। उसने एक डिस्पैचर को बताया कि उसका पूर्व प्रेमी उसके घर के बाहर से उसे धमकी भरा संदेश भेज रहा था। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका पूर्व बॉयफ्रेंड उसे मुक्का मारना और पीटना चाहता है। 

विज्ञापन

पुलिस ने लड़की को किया गिरफ्तार
सुमाया थॉमस को 16 जून को गिरफ्तार किया गया था। उस पर झूठी रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाया गया है। लड़की ने पुलिस को बताया था कि वह गर्भवती है। उसने बताया कि वह अपने बॉयफ्रेंड से ज्यादातर स्नैपचैट पर बात किया करती थी। हलांकि, मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को आवास से बाहर निकलते हुए देखा। लड़के ने बताया कि वह लड़की से पिछले कुछ दिनों से डेटिंग एप पर बात कर रहा था। इसके बाद दोनों सोशल मीडिया साइट्स पर भी बातचीत करने लगे। 

विज्ञापन

लड़के ने पुलिस को डेटिंग एक और अन्य साइट की चैट्स दिखा दी। लड़के को झूठे आरोपों के कारण एक घंटे से अधिक समय तक पुलिस हिरासत में रहना पड़ा। पूछताछ के दौरान लड़की ने स्वीकार किया कि उसने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि लड़के से मिलने के लिए उसके पैर ठिठक गए थे। लड़की को 16 जून को गिरफ्तार किया गया और बाद में लोवा में जॉनसन काउंटी जेल से रिहा कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed