फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US withdraws USD 10m reward for Syria's new leader following Damascus talks news in hindi

US-Syria: अमेरिका ने सीरिया के नए नेता पर रखा एक करोड़ डॉलर का इनाम वापस लिया; दमिश्क वार्ता के बाद बड़ा फैसला

Sat, 21 Dec 2024 07:59 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 21 Dec 2024 07:59 AM IST
सार

अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर का इनाम वापस लेने का फैसला दमिश्क में हुई बातचीत के बाद लिया है। 

विज्ञापन
US withdraws USD 10m reward for Syria's new leader following Damascus talks news in hindi
अमेरिकी राजनयिक बारबरा लीफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीरिया के नए नेता और हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) समूह के प्रमुख अहमद अल-शरा को पकड़ने के लिए जिस इनाम का अमेरिका ने एलान किया था, उसे वापस ले लिया है। इस बात का खुलासा अमेरिकी राजनयिक बारबरा लीफ ने किया। 

विज्ञापन


दमिश्क में चर्चा के बाद फैसला
बता दें, एक करोड़ डॉलर का इनाम वापस लेने का फैसला दमिश्क में हुई बातचीत के बाद लिया गया, जो राष्ट्रपति बशर अल-असद के इस महीने सत्ता से हटने के बाद से सीरिया में अमेरिकी अधिकारियों का पहला दौरा था। 
विज्ञापन


एचटीएस पर जताया विश्वास
पूर्वी मामलों की सहायक विदेश मंत्री लीफ ने इस फैसले को उस बैठक के बाद साझा किया, जिसमें उन्होंने अल-शरा (जिन्हें अबू मोहम्मद अल-जुलानी के नाम से भी जाना जाता है) और सीरिया की संक्रमणकालीन प्रशासन के अन्य अधिकारियों से मुलाकात की थी।  उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को वार्ता के दौरान सकारात्मक संदेश मिले, जिसमें आश्वासन भी शामिल था कि एचटीएस किसी भी आतंकवादी खतरों को रोकेगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारी चर्चा के आधार पर मैंने बताया कि हम एलान किए इनाम को वापस ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दमिश्क में हुई चर्चाएं अमेरिका के सीरिया के प्रति राजनैतिक प्रयासों में एक महत्वपूर्ण बदलाव को उजागर करती हैं। हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस), जिसने असद को सत्ता से हटाने का अभियान चलाया था, को 2018 में अमेरिकी द्वारा आतंकी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया गया था, क्योंकि इसके अल-कायदा से संबंध थे।

क्या बोलीं लीफ?
हालांकि, अब लीफ ने सीरिया के संक्रमणकालीन काल में समावेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, 'हम एक सीरिया-निर्देशित और सीरिया-स्वामित्व वाले राजनीतिक प्रक्रिया का पूरी तरह समर्थन करते हैं, जो एक समावेशी और प्रतिनिधि सरकार का निर्माण करे, जो सभी सीरियाई नागरिकों के अधिकारों का सम्मान करे, जिसमें महिलाएं और सीरिया के विविध जातीय और धार्मिक समुदाय शामिल हैं।'


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने फिलहाल एचटीएस को आंतकी सूची से नहीं हटाया है। साथ ही यह भी बताया गया कि इनाम वापस लेने का फैसला कोई सीधा सौदा नहीं है, बल्कि यह चर्चा को सुविधाजनक बनाने के लिए है, जो उत्पादक, सुरक्षित और स्थिर सीरिया की ओर बढ़ सकती है।

यह मुद्दा भी अहम
पत्रकार ऑस्टिन टाइस, जो 2012 में गायब हुए थे, उनके बारे में पता लगाना भी अमेरिका के लिए एक अहम मुद्दा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed