फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US will reopen its land borders for non essential travel in November after a 19 month freeze

बड़ी राहत: सभी विदेशी यात्रियों के लिए अपनी सीमाएं खोलने जा रहा है अमेरिका, लेकिन रख दी ये शर्त

Wed, 13 Oct 2021 10:45 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 13 Oct 2021 10:45 AM IST
सार

अमेरिका नवंबर में गैर-जरूरी यात्रा के लिए अपनी सीमाओं को फिर से खोलेगा। लेकिन प्रवेश के लिए एक शर्त रख दी है जो है संपूर्ण टीकाकरण। अमेरिका ने कोरोना महामारी के कारण सीमाओं को 19 महीने से बंद करके रखा था।

विज्ञापन
US will reopen its land borders for non essential travel in November after a 19 month freeze
जो बाइडेन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

कोरोना महामारी के कारण 19 महीने से बंद की गई सीमाओं को अमेरिका अगले महीने खोलने की तैयारी में है। समाचार एजेंसी एपी न्यूज के मुताबिक अमेरिका नवंबर में गैर-जरूरी यात्रा के लिए अपनी सीमाओं को फिर से खोलेगा। लेकिन प्रवेश के लिए एक शर्त रख दी है जो है संपूर्ण टीकाकरण। यानी कि जिन अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों को सीमा में प्रवेश करना होगा उन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लगवानी ही होगी।

विज्ञापन



अमेरिका में अब भी कोरोना से अधिक मौतें 
वहीं, अमेरिका में अभी भी कोरोना संक्रमण से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है। वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक 13 अक्टूबर को अमेरिका में बीते 24 घंटे में कोरोना से 1,255 लोगों की मौत हुई। अमेरिका में अब तक कुल 45,431,167 मामले सामने आए हैं। कुल 737,589     लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौतों के मामले में अमेरिका दुनिया में पहले नंबर पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed