{"_id":"61666b878ebc3e626d1aecde","slug":"us-will-reopen-its-land-borders-for-non-essential-travel-in-november-after-a-19-month-freeze","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहत: सभी विदेशी यात्रियों के लिए अपनी सीमाएं खोलने जा रहा है अमेरिका, लेकिन रख दी ये शर्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बड़ी राहत: सभी विदेशी यात्रियों के लिए अपनी सीमाएं खोलने जा रहा है अमेरिका, लेकिन रख दी ये शर्त
Wed, 13 Oct 2021 10:45 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:45 AM IST
सार
अमेरिका नवंबर में गैर-जरूरी यात्रा के लिए अपनी सीमाओं को फिर से खोलेगा। लेकिन प्रवेश के लिए एक शर्त रख दी है जो है संपूर्ण टीकाकरण। अमेरिका ने कोरोना महामारी के कारण सीमाओं को 19 महीने से बंद करके रखा था।
विज्ञापन
जो बाइडेन (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के कारण 19 महीने से बंद की गई सीमाओं को अमेरिका अगले महीने खोलने की तैयारी में है। समाचार एजेंसी एपी न्यूज के मुताबिक अमेरिका नवंबर में गैर-जरूरी यात्रा के लिए अपनी सीमाओं को फिर से खोलेगा। लेकिन प्रवेश के लिए एक शर्त रख दी है जो है संपूर्ण टीकाकरण। यानी कि जिन अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों को सीमा में प्रवेश करना होगा उन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लगवानी ही होगी।
विज्ञापन
अमेरिका में अब भी कोरोना से अधिक मौतें
वहीं, अमेरिका में अभी भी कोरोना संक्रमण से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है। वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक 13 अक्टूबर को अमेरिका में बीते 24 घंटे में कोरोना से 1,255 लोगों की मौत हुई। अमेरिका में अब तक कुल 45,431,167 मामले सामने आए हैं। कुल 737,589 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौतों के मामले में अमेरिका दुनिया में पहले नंबर पर है।
विज्ञापन