फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US will provide vaccine raw materials to India

कोरोना : देश में बढ़ेगा वैक्सीन का उत्पादन, अमेरिका ने कच्चा माल देने का दिया भरोसा

Sun, 25 Apr 2021 11:09 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 25 Apr 2021 11:09 PM IST
सार

  • वैक्सीन को बनाने के लिए कच्चे माल की कमी के बाद भारत ने अमेरिका से कच्चे माल पर लगाई गई रोक को हटाने का आग्रह किया था
  • अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करने को तैयार हैं

विज्ञापन
US will provide vaccine raw materials to India
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन

विस्तार

कोरोना वैक्सीन को बनाने के लिए कच्चे माल की कमी के बाद भारत ने अमेरिका से कच्चे माल पर लगाई गई रोक को हटाने का आग्रह किया था। अब राहत की खबर आ रही है कि अमेरिका भारत को वैक्सीन के लिए कच्चा माल देने को तैयार हो गया है। बता दें कि दोनों देशों के एनएसए के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद व्हाइट हाउस ने बयान जारी किया है। इस बयान में अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करने को तैयार हैं। 

विज्ञापन


दोनों देशों की 70 वर्षों से अधिक की स्वास्थ्य साझेदारी है। जिसके तहत पोलियो अभियान, एचआईवी,  स्मॉल पॉक्स के खिलाफ लड़ाई लड़ी गई। अब दोनों देश वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ भी साथ लड़ाई जारी रखेंगे। कोरोना महामारी की शुरुआत में  भारत ने अमेरिका के अस्पतालों के लिए मदद भेजी थी अब अमेरिका ने भी भारत के मुश्किल हालात में मदद करने के लिए दृढ़ता दिखाई है।
विज्ञापन


कोविशील्ड वैक्सीन के लिए कच्चा माल उपलब्ध करवाएगा अमेरिका
व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के अनुसार, अमेरिका ने भारत में कोविशील्ड वैक्सीन के निर्माण के लिए आवश्यक कच्चे माल की पहचान कर ली है जिसे तुरंत भारत को उपलब्ध कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी दी जाएगी मदद
भारत में फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्कर्स को बचाने और कोरोना मरीजों के इलाज के लिए जरूरी वेंटिलेटर्स, पीपीई किट्स, रेपिड डायगनॉस्टिक टेस्ट किट्स आदि भी तुरंत मुहैया करवाई जाएंगी। साथ ही अमेरिका भारत को तुरंत ऑक्सीजन जेनरेशन और उससे जुड़ी सप्लाई को देने के लिए विकल्पों पर काम कर रहा है।


फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी दी जाएगी मदद
अमेरिका की तरफ से भारत में फ्रंटलाइन वर्कर्स और कोरोना मरीजों के इलाज के लिए जरूरी पीपीई किट्स, वेंटिलेटर्स, रेपिड डायगनॉस्टिक टेस्ट किट्स भी उपलब्ध करवाए   जाएंगे। ऑक्सीजन किल्लत पर भी अमेरिका भारत की मदद के लिए आगे आया है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के अनुसार  अमेरिका भारत के लिए ऑक्सीजन   सप्लाई को देने के लिए विकल्पों पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed