फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US White House opens doors to 'new media', allocates seats in press briefing room Karoline Leavitt World News

US: अब व्हाइट हाउस में 'नई मीडिया' को प्रवेश, प्रेस सचिव बोले- मकसद राष्ट्रपति ट्रंप के संदेश का असरदार प्रसार

Wed, 29 Jan 2025 08:44 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 29 Jan 2025 08:44 AM IST
सार

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने नई मीडिया के लिए व्हाइट हाउस प्रेस ब्रीफिंग रूम के दरवाजे पूरी तरह से खोल दिए है। इसके तहत अब डकास्टर्स, सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों और कंटेंट निर्माताओं जैसे नए मीडिया के प्रतिनिधियों को भी रूम में सीटें दी जाएंगी। साथ ही लेविट ने इस कदम के उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला।

विज्ञापन
US White House opens doors to 'new media', allocates seats in press briefing room Karoline Leavitt World News
ट्रंप के साथ कैरोलिन लेविट - फोटो : फेसबुक/कैरोलिन लेविट

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब अमेरिका में नए मीडिया के लिए दरवाजे पूरी तरह से खोल दिए है। इसके तहत ट्रंप प्रशासन ने घोषणा की है कि अब व्हाइट हाउस प्रेस ब्रीफिंग रूम में पॉडकास्टर्स, सोशल मीडिया पर सक्रिय लोग और कंटेंट निर्माताओं जैसे नए मीडिया के प्रतिनिधियों को भी सीटें दी जाएंगी। इसका उद्देश्य उन समूहों को भी व्हाइट हाउस ब्रीफिंग में शामिल करना है, जिनका पहले यहां प्रतिनिधित्व नहीं था।
विज्ञापन


ट्रंप का संदेश पहुंचना में होगी आसानी
मामले में जानकारी देते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि आजकल बहुत से लोग, खासकर युवा, पारंपरिक टीवी और अखबारों से हटकर पॉडकास्ट, ब्लॉग और सोशल मीडिया के जरिए समाचार प्राप्त करते हैं। उनका कहना था कि यह कदम ट्रंप के संदेश को और अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए है और व्हाइट हाउस को 2025 के बदलते मीडिया परिदृश्य के हिसाब से अनुकूल बनाना है।
विज्ञापन


न्यू मीडिया सीट के नाम से जानी जाएगी पहली पंक्ति
व्हाइट हाउस की सबसे कम उम्र की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि प्रेस ब्रीफिंग रूम में जो पहली पंक्ति की सीट होती थी, वो अब न्यू मीडिया सीट के नाम से जानी जाएगी। बता दें कि अमेरिका के स्वतंत्र पत्रकार, पॉडकास्टर्स, सोशल मीडिया प्रभावितों और सामग्री निर्माताआ व्हाइट हाउस प्रेस क्रेडेंशियल के लिए आवेदन व्हाइट हाउस की वेबसाइट के माध्यम से कर सकते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेविट की टीम करेगी आवेदनों की समीक्षा
आवेदन के बाद कैरोलिन लेविट की टीम उन लोगों के आवेदन की समीक्षा करेगी जो व्हाइट हाउस प्रेस क्रेडेंशियल प्राप्त करने के लिए योग्य हैं और जिनके पास यूएस सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा आवश्यकताएं भी पूरी होती हैं। अपनी पहली प्रेस ब्रीफिंग में, लेविट ने नए मीडिया के प्रतिनिधियों से सवाल किए, जिनमें कुछ प्रमुख समाचार वेबसाइट्स शामिल थीं, जिनके पास व्हाइट हाउस प्रेस ब्रीफिंग रूम में अब तक सीट नहीं थी।

लेविट ने इस पहल के उद्देश्य पर डाला प्रकाश
साथ ही जब इस नई पहल के बारे में पूछा गया, तो लेविट ने कहा कि प्रशासन अमेरिकी संविधान के पहले संशोधन (स्वतंत्रता) के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी लोग, खासकर युवा, अब पारंपरिक मीडिया के बजाय सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्मों से खबरें ले रहे हैं। लेविट ने अपनी भूमिका पर गर्व जताया, क्योंकि वे व्हाइट हाउस की सबसे कम उम्र की प्रेस सचिव हैं, और उन्होंने कहा कि इस कदम से राष्ट्रपति ट्रंप का संदेश ज्यादा से ज्यादा अमेरिकियों तक पहुंच सकेगा।

440 पत्रकारों का पास होगा बहाल
लेविट ने प्रशासन की पहले संशोधन (स्वतंत्रता) के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि व्हाइट हाउस उन 440 पत्रकारों के प्रेस पास को वापस बहाल करेगा, जिन्हें पिछले प्रशासन ने गलत तरीके से रोका था। इसके अलावा, लेविट ने कहा कि व्हाइट हाउस पहले संशोधन में विश्वास करता है और इसलिए वह उन पत्रकारों को उनके प्रेस पास फिर से देने की कोशिश कर रहे हैं, जिनसे पहले गलत तरीके से यह अधिकार छीना गया था। इसके साथ ही, वे इस ब्रीफिंग रूम को अब नए मीडिया के लिए भी खोल रहे हैं, ताकि वे लोग भी अपनी आवाज़ उठा सकें जो समाचार-संबंधी सामग्री बनाते हैं, लेकिन अभी तक व्हाइट हाउस में उनकी कोई जगह नहीं थी।


टिकटॉक निर्माता को भी मिलेगा स्थान
साथ ही कैरोलिन लेविट ने कहा कि व्हाइट हाउस यह सुनिश्चित करेगा कि ऐसे प्रतिष्ठित मीडिया आउटलेट्स जैसे एक्सियोस और ब्रेइटबार्ट को हर दिन प्रेस ब्रीफिंग रूम में एक स्थायी सीट मिले। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस सभी लोगों को, चाहे वे टिकटॉक निर्माता हों, ब्लॉगर हों, पॉडकास्टर हों, या कोई और कंटेंट निर्माता हों, यह प्रोत्साहन देता है कि अगर वे वैध समाचार सामग्री बना रहे हैं, तो वे प्रेस क्रेडेंशियल के लिए आवेदन करें, चाहे वे किसी भी प्लेटफॉर्म पर हों।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed