फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US warship sails through Taiwan Strait after China military drills

China-US: ताइवान जलडमरुमध्य में चीन का युद्धाभ्यास खत्म होते ही अमेरिका ने भेजा युद्धपोत, हाई-अलर्ट जारी

Mon, 17 Apr 2023 12:45 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 17 Apr 2023 12:45 PM IST
सार

अमेरिकी युद्धपोत के ताइवान जलडमरूमध्य में आने के बाद चीन की तरफ से सख्त प्रतिक्रिया दी जाएगी। चीन पहले  चेतावनी दे चुका है कि अगर ताइवान के क्षेत्र में अमेरिका आता है तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
US warship sails through Taiwan Strait after China military drills
अमेरिका ने अपने युद्धपोत को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा। - फोटो : एएनआई

विस्तार

ताइवान को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। चीन के भीषण युद्धाभ्यास के बाद अब अमेरिका ने भी अपने युद्धपोत 'मिलियस' को ताइवान जलडमरूमध्य में भेज दिया है। ऐसे में चीन और अमेरिका के बीच मामला बढ़ता दिख रहा है। चीन का कहना है कि ताइवान जलडमरूमध्य के माध्यम से अमेरिकी युद्धपोत को ट्रैक किया गया है। इसलिए इसे लेकर चीन ने 'हाई अलर्ट' भी जारी कर दिया है। 

विज्ञापन

माना जा रहा है, अमेरिकी युद्धपोत के ताइवान जलडमरूमध्य में आने के बाद चीन की तरफ से सख्त प्रतिक्रिया दी जाएगी। चीन पहले भी चेतावनी दे चुका है कि अगर ताइवान के क्षेत्र में अमेरिका आता है तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी नौसेना ने ताइवान जलडमरूमध्य के माध्यम से एक युद्धपोत रवाना किया है। ये युद्धपोत उस वक्त ताइवान जलडमरूमध्य में पहुंचा है, जब चीन ने स्व-शासित ताइवान को घेरकर रखा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी नौसेना के 7वें बेड़े का कहना है कि रविवार को अमेरिकी युद्धपोत का ताइवान जलडमरूमध्य पहुंचना सामान्य प्रक्रिया है। यह रूटीन का हिस्सा है। साथ ही उन्होंने बताया कि ये युद्धपोत जलडमरूमध्य में एक गलियारे से होकर गुजरा है, जो किसी भी तटीय राज्य के क्षेत्रीय समुद्र से परे है।

चीन नहीं हट रहा पीछे

वहीं चीन लगातार युद्धभ्यास कर रहा है। इसकी जानकारी ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने खुद दी है। सोमवार की सुबह  रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में ताइवान के आसपास 18 चीनी सैन्य विमानों और चार नौसैनिक जहाजों को देखा गया है। उन्होंने कहा कि चीन लगातार ताइवान को अपने नियंत्रण में लाने के लिए कोशिश कर रहा है। 

ताइवान और चीन में विवाद 

करीब सात दशक पहले, जब चीन में गृहयुद्ध चल रहा था, उस वक्त कम्युनिस्ट पार्टी ने लोकतांत्रिक पार्टियों को हरा दिया था। पराजित लोकतांत्रिक नेता ताइवान द्वीप भाग गए थे। सन् 1990 के दशक में ताइवान सत्तावादी शासन से एक लोकतंत्र में परिवर्तित हो गया और अब उसे अमेरिका स्थित गैर-लाभकारी संगठन फ्रीडम हाउस द्वारा एशिया में सबसे मुक्त न्यायालयों में से एक का दर्जा दिया गया है। हालांकि, चीन की सत्तावादी कम्युनिस्ट पार्टी लगातार ताइवान पर अपना दावा करती है। चीन का कहना है कि ताइवान चीन का ही हिस्सा है और उसे पाने के लिए ताकत का इस्तेमाल करना पड़ता है, तो वो इससे पीछे नहीं हटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed