फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US warns further retaliation if iran backed militias attack america but not want war

USA: ईरान समर्थित लड़ाकों को मुंहतोड़ जवाब देने की अमेरिका ने दी चेतावनी, लेकिन एक और युद्ध नहीं चाहता यूएस

Mon, 05 Feb 2024 09:37 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 05 Feb 2024 09:37 AM IST
सार

अमेरिका ने शनिवार को ही ब्रिटेन के साथ मिलकर यमन में हूती विद्रोहियों के 36 ठिकानों पर हमले किए हैं। हूती विद्रोही इस्राइल हमास युद्ध के बाद से ही अमेरिकी ठिकानों और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट पर लाल सागर और अरब सागर में हमले कर रहे हैं।

विज्ञापन
US warns further retaliation if iran backed militias attack america but not want war
US NSA Jake Sullivan - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका ने रविवार को चेतावनी दी कि अगर ईरान या उसके समर्थित लड़ाकों ने अमेरिकी सेनाओं पर फिर हमले किए तो उनका भी सख्ती से जवाब दिया जाएगा। हालांकि अमेरिका ने साफ किया कि वह पश्चिम एशिया में एक और लड़ाई शुरू करने के पक्ष में नहीं है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा 'हम किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं।'
विज्ञापन


इस्राइल हमास युद्ध के बाद अमेरिकी ठिकानों पर हो रहे हमले
अमेरिका ने शनिवार को ही ब्रिटेन के साथ मिलकर यमन में हूती विद्रोहियों के 36 ठिकानों पर हमले किए हैं। हूती विद्रोही इस्राइल हमास युद्ध के बाद से ही अमेरिकी ठिकानों और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट पर लाल सागर और अरब सागर में हमले कर रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी अमेरिका ने इराक और सीरिया में ईरान समर्थित संगठनों और ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड के ठिकानों पर हमला किया। सुलिवन ने कहा कि राष्ट्रपति ने सैन्य कमांडर्स को साफ निर्देश दिए हैं कि वह किसी भी हमले का जवाब देने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन


बीती 28 जनवरी को जॉर्डन में अमेरिका के सैन्य ठिकाने पर ईरान समर्थित लड़ाकों ने हमला किया था। इस हमले में तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई थी। यह ड्रोन हमला इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों ने किया था। हालांकि ईरान ने बयान जारी कर दावा किया था कि इस हमले में उसका कोई हाथ नहीं है और लड़ाकों ने खुद यह हमला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और मोर्चा खोलने के पक्ष में नहीं अमेरिका
सुलिवन ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन नहीं चाहते कि पश्चिम एशिया में एक और लड़ाई छिड़े, लेकिन अगर अमेरिका के सैनिकों या नागरिकों पर हमला होगा तो हम सख्ती से उनका जवाब देंगे। सुलिवन ने कहा कि ईरान समर्थित लड़ाकों के खिलाफ कई और कदम उठाए जाएंगे, जिनमें से कुछ दिखाई देंगे और कुछ नहीं दिखेंगे। अमेरिका ने हाल के दिनों में इराक और सीरिया में 85 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। इनमें मिलिशिया के कमांड और कंट्रोल हेडक्वार्टर, खुफिया सेंटर, हथियारों को स्टोरेज सेंटर को निशाना बनाया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed