फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US warning to other countries including India to buy oil from Venezuela

वेनेजुएला से तेल खरीदने को लेकर भारत समेत अन्य देशों को अमेरिका की चेतावनी

Wed, 13 Feb 2019 07:44 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 13 Feb 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
US warning to other countries including India to buy oil from Venezuela
अमेरिका

अमेरिकी के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने भारत समेत दुनिया के अन्य देशों को वेनेजुएला से तेल खरीदने को लेकर आगाह किया है। उन्होंने कहा कि जो देश और कंपनियां समस्याओं में घिरे राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की चोरी का समर्थन करेंगे, उन्हें भूला नहीं जाएगा।

विज्ञापन


बोल्टन ने मंगलवार को ट्विटर पर यह चेतावनी दी। उन्होंने लातिन अमेरिकी देश की सरकारी कंपनी पीडीवीएसए के अध्यक्ष मैनुएल क्यूवेदो के बयान के एक दिन बाद यह बात कही। क्यूवेदो ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित पेट्रोटेक सम्मेलन के दौरान संवाददाताओं से अलग से बातचीत में कहा कि पाबंदी झेल रहा उनका देश अधिक मात्रा में कच्चा तेल भारत को बेचना चाहता है।
विज्ञापन


अमेरिका ने वेनेजुएला के कच्चे तेल के निर्यात पर अंकुश लगाने के इरादे से पीडीवीएसए पर पाबंदी लगाया है और समाजवादी राष्ट्रपति मादुरो पर पद से हटने का दबाव बना रहा है।भारत को तेल आपूर्ति के मामले में वेनेजुएला तीसरा सबसे बड़ा देश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यूवेदो की भारत यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए बोल्टन ने कहा कि जो देश और कंपनियां वेनेजुएला के संसाधन की चोरी करने वाले मादुरो का समर्थन करेंगे, उन्हें नहीं भूला जाएगा। क्यूवेदो की अधिक तेल बेचने को लेकर भारत यात्रा की खबर साझा करते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, वेनेजुएला के लोगों की संपत्ति सुरक्षित रखने के लिये अमेरिका अपनी सभी शक्तियों का उपयोग करेगा। हम अन्य देशों को को भी ऐसा करने के लिये प्रोत्साहित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed