फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Wants Lebanon Solution Not Broader Conflict says antony blinken news in hindi

US: 'अमेरिका लेबनान में समाधान चाहता है, न कि संघर्ष', इस्राइल-हिजबुल्ला युद्ध पर बोले अमेरिकी विदेश मंत्री

Sat, 12 Oct 2024 09:42 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 12 Oct 2024 09:42 AM IST
सार

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि लेबनान ईरान या हिजबुल्ला को देश की सुरक्षा और स्थिरता के रास्ते में आने की इजाजत नहीं दे सकता है। ब्लिंकन के बयान में इस्राइल और ईरान के बीच संभावित युद्ध विराम पर कोई चर्चा का उल्लेख नहीं किया गया।

विज्ञापन
US Wants Lebanon Solution Not Broader Conflict says antony blinken news in hindi
एंटनी ब्लिंकन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकन ने लेबनान में राजनयिक समाधान और व्यापक संघर्ष को रोकने की उम्मीद जताई। उन्होंने एक फिर कहा कि इस्राइल को हिजबुल्ला के खिलाफ कुध की रक्षा करने का अधिकार है, लेकिन इस्राइल द्वारा लेबनान पर लगातार हमलों से वह चिंतित भी हैं। उन्होंने लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती और संसद अध्यक्ष नबीह बेरी से फोन पर बात भी की। 
विज्ञापन


ब्लिंकन ने कहा, "हम क्षेत्र में व्यापक संघर्ष को रोकने के लिए कोशिश जारी रखेंगे। हम सभी एक ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं, जहां लोग अपने घरों में वापस जा सकें। उनकी सुरक्षा हो सकें और बच्चे वापस से स्कूल जा सकें। लेबनान के लोग भी यही चाहते हैं। हमारा मानना है कि ऐसा कूटनीतिक समझ के माध्यम से ही होगा। इस पर हं कुछ समय से काम कर रहे हैं। हमारा ध्यान भी इसपर पूरी तरह से केंद्रित है।"
विज्ञापन


अमेरिकी रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि लेबनान ईरान या हिजबुल्ला को देश की सुरक्षा और स्थिरता के रास्ते में आने की इजाजत नहीं दे सकता है। ब्लिंकन के बयान में इस्राइल और ईरान के बीच संभावित युद्ध विराम पर कोई चर्चा का उल्लेख नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हिजबुल्ला के लंबे समय से प्रभाव के बाद लेबनान के विकास में अमेरिका देश का समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि लेबनान के लोग देश की तरक्की में रूचि रखते हैं और वे भविष्य की जिम्मेदारी लेने के लिए भी तैयार हैं। ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका गाजा में मानवीय स्थिति को लेकर इस्राइल के समक्ष चिंता व्यक्त कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल हमास ने इस्राइल में घुसकर हमला किया था। इसका पलटवार करते हुए इस्राइल ने फलस्तीन के गाजा में लगातार हमले किए। इस्राइल का ने गाजा में जमीनी अभियान भी चलाया। गाजा युद्ध को लेकर हमास के सहयोगी हिजबुल्ला के साथ एक साल से जारी सीमा पार गोलीबारी के बाद इस्राइल ने लेबनान में अपने अभियान का विस्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed