फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: VP Harris brought joy into election, says Jaime Harrison Democratic party national convention Updates

US: 'कमला हैरिस की उम्मीदवारी से राष्ट्रपति चुनाव में आया नया उत्साह', डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी प्रमुख बोले

Mon, 19 Aug 2024 09:43 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 19 Aug 2024 09:43 AM IST
सार

US: डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के अध्यक्ष जैमी हैरिसन ने कहा कि हैरिस इस चुनाव में बहुत सारी उम्मीद और खुशी लेकर आई हैं, जो पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसे प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जरूरी है। ट्रंप डर फैलाने और देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
US: VP Harris brought joy into election, says Jaime Harrison Democratic party national convention Updates
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स (फाइल)

विस्तार

डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के अध्यक्ष जैमी हैरिसन ने रविवार को कहा कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने से चुनाव में नई उर्जा और उत्साह आया है। उन्होंने कहा कि हैरिस ने बहुत सारी खुशी और उम्मीद दी है। 

विज्ञापन


डर फैलाने और देश को बांटने की कोशिश कर रहे ट्रंप: हैरिसन
हैरिसन ने पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में कहा, "डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नामांकन ने राष्ट्रपति चुनाव को अत्यधिक उर्जा और उत्साह से भर दिया है। वह इस अभियान में बहुत सारे युवाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों को शामिल कर रही हैं। लोग उनके प्रति बहुत उत्साहित हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हैरिस इस चुनाव में बहुत सारी उम्मीद और खुशी लेकर आई हैं, जो (पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार) डोनाल्ड ट्रंप जैसे प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जरूरी है। ट्रंप डर फैलाने और देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। कमला हैरिस एक महान नेता हैं और उनका अभियान शानदार है।" 
विज्ञापन


डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन आज से शुरू
चार साल में एक बार होने वाला डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन सोमवार से शिकागो में शुरू हो रहा है। उपराष्ट्रपति हैरिस गुरुवार को अपने नामांकन को स्वीकार करने का औपचारिक भाषण देंगी। हैरिसन ने कहा, "मुझे लगता है कि इस मंच से आपको बहुत सारी उम्मीद और खुशी मिलेगी। डेमोक्रेटिक पार्टी के पुराने और नए सभी नेता मंच पर होंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन




कन्वेंशन में 30000 से ज्यादा डेमोक्रेट्स जुटेंगे
हैरिसन ने कहा, "राष्ट्रपति जो बाइडन, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और बिल क्लिंटन भी इस कन्वेंशन को संबोधित कर सकते हैं। कन्वेंशन में डेमोक्रेटिक पार्टी के 30 हजार से ज्यादा नेता और सदस्य शामिल होंगे। हर कोई मंच पर अपनी छवि देखेगा, जो एक बड़ी बात है। आप यह रिपब्लिकन पार्टी के बारे में नहीं कह सकते। हमारी पार्टी अमेरिका की विविधता दर्शाती है, जो पूरी दुनिया में देखी जाती है। यही बात हमें गौरवान्वित करती है।" उन्होंने सभी अमेरिकियों से अपील की कि वे कमला हैरिस और टिम वाल्ट्ज का समर्थन करें क्योंकि वे अमेरिका के भविष्य के लिए काम कर रहे हैं और सिर्फ अतीत में नहीं फंसे हुए हैं।


डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में सभी 50 राज्यों से डेमोक्रेट्स शिकागो में एकत्र होंगे, ताकि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और गवर्नर टिम वाल्ट्ज का डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का समर्थन कर सकें। 

20 अगस्त को होगा रोल कॉल उत्सव
20 अगस्त को उपराष्ट्रपति हैरिस और गवर्नर वाल्ट्ज का रोल कॉल उत्सव होगा। रोल कॉल के दौरान सभी 57 प्रतिनिधिमंडल टिप्पणियां देंगे और राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के रूप में हैरिस और वाल्ट्ज के लिए औपचारिक मतदान करेंगे। हैरिसन ने कहा, "रोल कॉल एक लोकप्रिय और पारंपरिक परंपरा है। हमें इसे एक नए और मजेदार स्वरूप में लाने पर गर्व है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed