फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Vice President candidate. Kamala harris says, My mother would take my sister Maya and me back to what was then called Madras

अमेरिकाः कमला हैरिस ने बताया, आखिर उनकी मां उन्हें क्यों ले जाना चाहती थीं मद्रास

Sun, 16 Aug 2020 03:47 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 16 Aug 2020 03:47 AM IST
विज्ञापन
US Vice President candidate. Kamala harris says, My mother would take my sister Maya and me back to what was then called Madras
कमला हैरिस - फोटो : पीटीआई

अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहा है। इस चुनाव में राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन आमने सामने हैं। दोनों नेताओं के बीच वार-पलटवार का दौर भी जारी है। इस बीच बिडेन ने भारतीय मूल की अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर ट्रंप के लिए थोड़ी मुश्किलें जरूर खड़ी कर दी हैं।

विज्ञापन


दरअसल कमला हैरिस भारतीय मूल की हैं जिससे ट्रंप को भारतीय वोट छिटकने का डर है और इसी वजह से ट्रंप हैरिस पर लगातार टिप्पणी कर रहे हैं। 

इस सबके बीच हैरिस ने भी भारतीय वोटरों को लुभाने के लिए भारत के साथ अपने संबंध को बताना शुरू कर दिया है। उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए कहा कि मेरी मां मुझे और मेरी बहन को मद्रास ले जाना चाहती थीं। वहां वे हम लोगों को अपने पूर्वजों और मूल स्थान से अवगत करवाना चाहती थीं। वे भारत के बारे में बहुत कुछ बताना चाहती थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरी मां श्यामला हैरिस 19 वर्ष की उम्र में भारत से कैलिफोर्निया आई थीं। हालांकि उनके पास ज्यादा सामान नहीं था, लेकिन वह अपने घर से अपने माता-पिता की सिखाई गई बातों को लेकर आईं। इन्हीं यादों के सहारे उन्होंने शहर में आगे बढ़ने की ठानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरिस ने आगे कहा कि मां ने मुझे और मेरी बहन माया को सिखाया कि आगे बढ़ते रहना हमारे और अमेरिका की हर पीढ़ी पर निर्भर करता है। उन्होंने हमें सिखाया कि केवल हाथ पर हाथ रखकर मत बैठो और चीजों के बारे में शिकायत मत करो, बल्कि कुछ करके दिखाओ।


बता दें कि हैरिस के पिता जमैका के मूल निवासी और उनकी मां भारतीय थीं। हैरिस इस समय कैलिफोर्निया की सीनेटर हैं। वहीं आज अपने भाषण में हैरिस ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कोरोना वायरस को लेकर उचित प्रबंधन नहीं करने का आरोप लगाया। हैरिस ने कहा, अमेरिका में कोरोना के 50 लाख से अधिक मामले हैं, जो दुनिया में सबसे अधिक हैं और इसके पीछे की वजह ट्रंप द्वारा इसे शुरुआत में ठीक तरह से नहीं संभालना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed