फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US unveils new military aid package for Ukraine

US: अमेरिका ने यूक्रेन के लिए नए सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की, प्रिगोझिन की मौत को लेकर कर सकता है बड़ा दावा

Wed, 30 Aug 2023 08:40 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन।
एएनआई, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 30 Aug 2023 08:40 AM IST
सार

अमेरिका जल्द ही इस बात की भी घोषणा कर सकता है कि वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की मौत के लिए क्रेमलिन जिम्मेदार हो सकता है।

विज्ञापन
US unveils new military aid package for Ukraine
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने यूक्रेन के लिए एक नए सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने विदेशी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है। ब्लिंकेन के एक बयान के अनुसार, पैकेज में अतिरिक्त बारूदी सुरंग-समाशोधन उपकरण, वायु रक्षा के लिए मिसाइलें, आर्टिलरी और हाई बार सिस्टम के लिए गोला-बारूद और 30 लाख से अधिक छोटे हथियार गोला-बारूद शामिल हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका जल्द ही इस बात की भी घोषणा कर सकता है कि वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की मौत के लिए क्रेमलिन जिम्मेदार हो सकता है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा, हम सभी जानते हैं कि क्रेमलिन का विरोधियों को मारने का एक लंबा इतिहास रहा है। 
विज्ञापन


इस बीच, दक्षिण कोरिया ने 2024 में यूक्रेन के लिए 39.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर के एक नए पैकेज की भी घोषणा की है, जो इस साल दिए गए पैकेज से आठ गुना अधिक है।
सहायता पैकेज में मानवीय राहत और पुनर्निर्माण के लिए सहायता दोनों शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक-योल (Yoon Suk-yeol) की जुलाई की घोषणा के अनुसार, इस साल यूक्रेन को बड़े पैमाने पर सैन्य आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस में मंगलवार को वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन का अंतिम संस्कार भी किया गया। प्रिगोझिन पिछले सप्ताह एक विमान दुर्घटना में मारे गए थे। प्रिगोझिन के स्वामित्व वाली कंपनी कॉनकॉर्ड मैनेजमेंट के अनुसार, वैगनर के संस्थापक का अंतिम संस्कार बंद प्रारूप में हुआ। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि अंतिम संस्कार कब हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed