फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US University warning Challenge to protect children from infection who reached school

अमेरिकी यूनिवर्सिटी की चेतावनी: स्कूल पहुंचे बच्चों को संक्रमण से बचाना चुनौती

Fri, 08 Oct 2021 06:13 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला रिसर्च टीम, वाशिंगटन।
अमर उजाला रिसर्च टीम, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 08 Oct 2021 06:13 AM IST
सार

अमेरिका की जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अध्येता डॉ. नीतीश डोगरा का कहना है कि बच्चों के बीच दूरी का अभाव है। बच्चे साफ-सफाई पर पर्याप्त ध्यान नहीं देते। क्लास में क्षमता से अधिक बच्चे हैं। वेंटिलेशन न होने से भी स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे में बच्चों के बीच वायरस फैलने का खतरा है।
 

विज्ञापन
US University warning Challenge to protect children from infection who reached school
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना वायरस के हवा में फैलने से महामारी के बीच स्कूल पहुंचे बच्चों को संक्रमण से बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अध्येता डॉ. नीतीश डोगरा के मुताबिक, बचाव के उपाय नाकाफी होने से चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन


डॉ. डोगरा का कहना है कि बच्चों के बीच दूरी का अभाव है। बच्चे साफ-सफाई पर पर्याप्त ध्यान नहीं  देते। क्लास में क्षमता से अधिक बच्चे हैं। वेंटिलेशन न होने से भी स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे में बच्चों के बीच वायरस फैलने का खतरा है।
विज्ञापन


बच्चे बन सकते हैं वाहक
डॉ. डोगरा बताते हैं कि संक्रमण लक्षण या बिना लक्षण वाला हो सकता है। बच्चे में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं, लेकिन तब भी वो वायरस का वाहक बन दूसरों को संक्रमित कर सकता है। कोरोना लंबे समय तक बच्चों को परेशानी में डाल सकता है। बच्चों को वायरस से बचाने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को आरामदायक मास्क दें
वैज्ञानिकों का कहना है कि बच्चे नियमित मास्क लगाकर रहें ये संभव नहीं है। ऐसे में ये अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे उनके लिए आरामदायक और आकर्षक मास्क लाएं जिससे वे पहनने में रुचि दिखाएं। बच्चों को मास्क पहनने का सही तरीका भी बताएं। ये भी बताना जरूरी है कि वे मास्क या चेहरे पर बार-बार हाथ न लगाएं। स्कूल प्रबंधन ये सुनिश्चित करें कि बच्चों के संपर्क में आने वाले शिक्षकों को टीका लगा है।


छोटे बच्चों को लेकर सावधान
डॉ. डोगरा स्पष्ट कहते हैं कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों या वो बच्चे जो मास्क खुद नहीं हटा सकते हैं उन्हें मास्क पहनाने से बचना होगा। छोटे बच्चों को मास्क पहनाने वाले अभिभावकों को ध्यान रखना होगा कि बच्चे की सांस तो नहीं फूल रही है। बच्चे की सांस फूल रही है या उसे किसी और तरह की तकलीफ हो रही है तो उसका इस्तेमाल करने से बचें। छोटे बच्चों को बाहर लेकर कम निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed