फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Two arrested after allegedly leaving inflammable device under news channel vehicle, charged

US: अमेरिका में बड़े धमाके की साजिश नाकाम; यूटा में न्यूज चैनल की गाड़ी के नीचे मिला विस्फोटक, दो गिरफ्तार

Mon, 15 Sep 2025 10:29 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यूटा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यूटा Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 15 Sep 2025 10:29 AM IST
सार

अमेरिका के यूटा में हाल ही राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की सरेआम हत्या के बाद एक और बड़ी वारदात सामने आई है। बता दें कि मैग्ना इलाके में एक न्यूज चैनल की गाड़ी के नीचे विस्फोटक डिवाइस मिलने से हड़कंप मच गया है, हालांकि ये विस्फोट नहीं सका। मामले में एफबीआई ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
US: Two arrested after allegedly leaving inflammable device under news channel vehicle, charged
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के यूटा राज्य में एक बड़े धमाके की साजिश नाकाम कर दी गई। फॉक्स 13 न्यूज चैनल की गाड़ी के नीचे एक विस्फोटक डिवाइस मिलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह डिवाइस असली थी और उसे जलाया भी गया था, लेकिन उसमें विस्फोट नहीं हो सका। इस मामले में 58 वर्षीय अदीब नसीर और 31 वर्षीय आदिल जस्टिस अहमद नसीर नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - New York: न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी ने जोहरान ममदानी को मेयर चुनाव में दिया समर्थन, डेमोक्रेट्स में बढ़ी हलचल
विज्ञापन


एफबीआई ने संभाला मामला
फॉक्स 13 की रिपोर्ट के मुताबिक, यह डिवाइस शुक्रवार को गाड़ी के नीचे मिली थी। जांच में पता चला कि यह डिवाइस बेहद खतरनाक थी और अगर यह सक्रिय हो जाती तो आसपास के लोगों की जान को बड़ा खतरा हो सकता था। इसके बाद फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने मामला अपने हाथ में ले लिया क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला माना गया। शनिवार को एफबीआई ने सॉल्ट लेक सिटी पुलिस और यूनिफाइड फायर बम स्क्वॉड के साथ मिलकर संदिग्धों के घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान घर और आस-पड़ोस के कई घरों को खाली कराया गया ताकि किसी और विस्फोटक के खतरे को टाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से मिले कई हथियार और ड्रग्स
छापेमारी में एफबीआई को सिर्फ विस्फोटक ही नहीं, बल्कि कई अन्य खतरनाक चीजें भी मिलीं। इसमें हथियार और गोलियां, विस्फोटक से जुड़ा सामान, अवैध नशीले पदार्थ और उनके उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस शामिल है, जिनमें सबूत मिलने की संभावना है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों पर पहले से ही प्रोटेक्टिव ऑर्डर लागू था, जिसके तहत उन्हें हथियार रखने की इजाजत नहीं थी।

संदिग्धों के खिलाफ बड़े आरोप
गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसमें आतंकवाद की धमकी, विनाशकारी हथियार रखने का आरोप, विस्फोटक उपकरण रखने का आरोप शामिल है। वहीं एफबीआई की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने जांचकर्ताओं से कहा था कि घर में पाए गए दो नकली विनाशकारी हथियार असल में असली थे।


यह भी पढ़ें - India Russia Ties: 'भारत-रूस के संबंधों को तोड़ने के प्रयास विफल होंगे', टैरिफ युद्ध के बीच मॉस्को का बयान

न्यूज चैनल ने बढ़ाई सुरक्षा, इलाके में दहशत
फॉक्स 13 न्यूज की स्टेशन मैनेजर लीओना वुड ने कहा, 'हम कानून प्रवर्तन एजेंसियों और अपनी रिस्क मैनेजमेंट टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हमारे कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।' वहीं मैग्ना इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस और एफबीआई ने जांच तेज कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस साजिश के पीछे किसी बड़े नेटवर्क का हाथ है या नहीं। इस पूरे मामले ने अमेरिका में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।

यूटा में ही ट्रंप समर्थक नेता की हत्या
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब यूटा में ही एक और बड़ी घटना ने पूरे देश को हिला दिया। कंजर्वेटिव नेता और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की बुधवार को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के आरोपी टायलर रॉबिन्सन को गुरुवार की देर रात एफबीआई ने गिरफ्तार किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed