{"_id":"6793148165f1e8857b0f1151","slug":"us-trump-nominee-hegseth-told-senator-paid-fifty-thousand-dollar-to-woman-who-accused-2017-physical-assault-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: दुष्कर्म के बदले दिए थे 50 हजार डॉलर, नामित रक्षा मंत्री ने स्वीकारा; रिपब्लिकन पार्टी में दिखी दरार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: दुष्कर्म के बदले दिए थे 50 हजार डॉलर, नामित रक्षा मंत्री ने स्वीकारा; रिपब्लिकन पार्टी में दिखी दरार
Fri, 24 Jan 2025 09:48 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 24 Jan 2025 09:48 AM IST
सार
पीट हेगसेथ ने मैसाच्युसेट्स से डेमोक्रेटिक सीनेटर एलिजाबेथ वारेन से बताया था कि उन्होंने 2017 के दुष्कर्म मामले में पीड़िता को 50 हजार डॉलर का भुगतान किया था।
विज्ञापन
पीट हेगसेथ
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रक्षा मंत्री पद के लिए नामित पीट हेगसेथ की मुश्किलें बढ़तीं नजर आ रही हैं। दरअसल पीट हेगसेथ ने एक सीनेटर के सामने यह स्वीकारा है कि साल 2017 में एक महिला से दुष्कर्म के मामले में उसने पीड़िता को 50 हजार डॉलर का भुगतान किया था। ट्रंप ने हेगसेथ को नया रक्षा मंत्री बनाने का एलान किया था। हालांकि हेगसेथ पर कई गंभीर आरोप लगे हैं, ऐसे में सीनेट से उनके नाम की मंजूरी मिलना मुश्किल लग रहा है।
पीट ने स्वीकारी 50 हजार डॉलर देने की बात
पीट हेगसेथ ने मैसाच्युसेट्स से डेमोक्रेटिक सीनेटर एलिजाबेथ वारेन से बताया था कि उन्होंने 2017 के दुष्कर्म मामले में पीड़िता को 50 हजार डॉलर का भुगतान किया था। हालांकि हेगसेथ के वकील ने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। हेगसेथ ने भी कुछ भी गलत करने के आरोपों से इनकार किया है। बीते हफ्ते रक्षा मंत्री पद पर नियुक्ति के लिए पीट हेगसेथ ने सीनेटर्स से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान भी हेगसेथ ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया था। हेगसेथ पर बहुत ज्यादा शराब पीने और अपनी दूसरी पत्नी से गाली गलौज करने का भी आरोप है। हालांकि इन आरोपों से भी हेगसेथ ने इनकार किया था। हेगसेथ पर आरोप है कि उन्होंने साल 2017 में कैलिफोर्निया के एक होटल में एक महिला से दुष्कर्म किया था। बीते साल नवंबर में जांच रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ था। रिपोर्ट में ये नहीं कहा गया है कि हेगसेथ पर लगे आरोप गलत हैं, लेकिन इस मामले को मोनेट्री काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कार्यालय में समीक्षा के लिए भेजा गया है।
हेगसेथ के नाम पर दिखी रिपब्लिकन पार्टी में दरार
हेगसेथ के नामांकन को लेकर सत्ताधारी रिपबल्किन पार्टी में भी दरार दिखी है। रिपब्लिकन पार्टी की अलास्का से सीनेटर लीसा मुरकाव्सकी और मेन की सीनेटर सुसन कोलिन्स ने भी हेगसेथ का विरोध किया है। दोनों सांसदों ने हेगसेथ के खिलाफ वोट किया है। गौरतलब है कि अमेरिका में ऐसा कानून है कि राष्ट्रपति द्वारा नामित कैबिनेट मंत्रियों को सीनेट की मंजूरी जरूरी होती है।