फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US tresury secretary said bed agreement would not happen with iran

US: 'ईरान के साथ अनुचित समझौता नहीं करेंगे राष्ट्रपति ट्रंप', अमेरिकी वित्त मंत्री बोले- होर्मुज खुलना जरूरी

Fri, 29 May 2026 01:00 PM IST
नितिन गौतम आईएएनएस, वॉशिंगटन
आईएएनएस, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 29 May 2026 01:00 PM IST
सार

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट का दावा है कि पहली बार है कि ईरान परमाणु समझौते पर बात करने के लिए तैयार है। उन्होंने इसका श्रेय राष्ट्रपति ट्रंप को दिया और कहा कि वे ईरान के साथ अनुचित समझौता नहीं करेंगे। आइए जानते हैं कि स्कॉट बेसेंट ने और क्या-क्या कहा।

विज्ञापन
US tresury secretary said bed agreement would not happen with iran
स्कॉट बेसेंट, अमेरिकी वित्त मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ किसी भी 'अनुचित समझौते' को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी समझौते में ईरान के परमाणु कार्यक्रम का समाधान होना चाहिए और होर्मुज जलडमरूमध्य में खुली शिपिंग की गारंटी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास तनाव की वजह से लगभग 2,000 जहाज इस समय खाड़ी से बाहर निकलने का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 
राष्ट्रपति ट्रंप की मंजूरी पर निर्भर है समझौता
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए स्कॉट बेसेंट ने साफ किया कि ईरान के साथ फिलहाल कोई समझौता नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कोई भी समझौता राष्ट्रपति ट्रंप की मंजूरी पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा, 'टीमें लगातार बातचीत कर रही हैं और राष्ट्रपति ट्रंप ने यह साफ कर दिया है। ईरान को अपना संवर्धित यूरेनियम सौंपना होगा। उसे परमाणु हथियार रखने की बिल्कुल भी इजाजत नहीं दी जाएगी और होर्मुज जलडमरूमध्य में मुक्त आवागमन जरूरी है। समुद्री मार्ग पहले की तरह खुला और स्वतंत्र होना चाहिए।' 
विज्ञापन


सैन्य और आर्थिक दबाव से झुका ईरान
वित्त मंत्री ने तर्क दिया कि हाल के अमेरिकी सैन्य और आर्थिक दबाव के कारण ईरान बातचीत की मेज पर आया है। उन्होंने कहा, इस प्रशासन ने और राष्ट्रपति ट्रंप ने वह किया है जो कोई और प्रशासन नहीं कर सका। हमने ईरानियों को उनके परमाणु कार्यक्रम पर बात करने के लिए तैयार किया है और शायद यह भी कि वे परमाणु हथियार न रखें। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। बेसेंट ने यह भी कहा कि किसी भी भविष्य की प्रतिबंधों में ढील तभी दी जाएगी जब ईरान अमेरिका की प्रमुख शर्तों को पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा बाजार मजबूत
वित्त मंत्री ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बावजूद ऊर्जा बाजार मजबूत बना हुआ है और शिपिंग बाधाएं खत्म होने के बाद तेल कीमतों में गिरावट आ सकती है। बेसेंट ने कहा कि तेल की कीमतें पहले की अपेक्षाओं से कम हैं और इसका श्रेय अमेरिका के बढ़ते उत्पादन को दिया। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बातचीत से नतीजा नहीं निकला तो अमेरिका सरकार का धैर्य असीमित नहीं है।

खाड़ी से निकलने का इंतजार कर रहे करीब दो हजार जहाज: स्कॉट बेसेंट
स्कॉट बेसेंट के खुलासे से पहली बार अंदाजा लगा है कि इस अहम समुद्री रास्ते पर कितना बड़ा जाम लग चुका है। दुनिया के तेल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) का बड़ा हिस्सा आम तौर पर इसी रास्ते से गुजरता है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए बेसेंट ने कहा कि करीब 2,000 जहाज खाड़ी से बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि जैसे ही शिपिंग दोबारा सामान्य होगी, दुनिया के बाजार इस स्थिति को संभाल लेंगे।


एआई की रेस में चीन, अमेरिका से काफी पीछे
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने संयुक्त राज्य अमेरिका को दुनिया की अग्रणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पावर घोषित करते हुए तर्क दिया कि चीन अभी भी काफी पीछे है। वाशिंगटन इस सदी की सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक प्रतिस्पर्धाओं में से एक में अपनी तकनीकी बढ़त बनाए रखने की कोशिश कर रहा है। बेसेंट ने कहा, 'अमेरिका विश्व में एआई का अग्रणी देश है। हम एक एआई महाशक्ति हैं। चीन दूसरे स्थान पर है, लेकिन काफी पीछे है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed