फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Treasury Secretary Scott Bessent Russia Oil Purchase say india geared down and stopped threat of 500 tariff

Russian Oil: क्या भारत पर नहीं लगेगा 500% टैरिफ? रूसी तेल खरीद को लेकर अमेरिकी वित्त मंत्री का बड़ा एलान

Wed, 21 Jan 2026 07:43 AM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Wed, 21 Jan 2026 07:43 AM IST
सार

अमेरिकी टैरिफ धमकियों के बावजूद भारत लगातार रूसी कच्चे तेल की अपनी खरीद का बचाव करता रहा है। भारत ने तर्क दिया है कि उसके ऊर्जा संबंधी निर्णय वैश्विक बाजार की स्थितियों और अपनी आबादी के लिए सस्ती आपूर्ति सुनिश्चित करने की जरूरत से निर्देशित होते हैं।

विज्ञापन
US Treasury Secretary Scott Bessent Russia Oil Purchase say india geared down and stopped threat of 500 tariff
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने मंगलवार को इशारा किया कि भारत पर रूसी तेल खरीद को लेकर 500 फीसदी टैरिफ नहीं लगेगा। स्कॉट बेसेंट ने मंगलवार को दावा किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से 25 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत ने रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन चीन जैसे अन्य खरीदारों पर कहीं ज्यादा बड़ा दंड लगाने पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन


फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में स्कॉट बेसेंट ने कहा, 'संघर्ष शुरू होने के बाद भारत ने रूसी तेल खरीदना शुरू किया। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से 25 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत ने रूसी तेल की खरीद कम कर दी है और उसे बंद कर दिया है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gaza: ग्रीनलैंड मुद्दे से गाजा शांति योजना को खतरे में डाल रहे ट्रंप, यूरोप की नाराजगी पड़ सकती है भारी
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 500 फीसदी टैरिफ का विधेयक
स्कॉट बेसेंट प्रस्तावित रूस प्रतिबंध विधेयक के बारे में बोल रहे थे, जो अमेरिका को रूसी तेल खरीदना जारी रखने वाले देशों पर कम से कम 500 प्रतिशत का शुल्क लगाने की अनुमति देगा। लिंडसे ग्राहम की ओर से तैयार किए गए इस विधेयक को ट्रंप ने राजनीतिक रूप से मंजूरी दे दी है, हालांकि यह अभी भी सीनेट के सामने है।

क्या भारत पर लगेगा 500 प्रतिशत टैरिफ?
बेसेंट ने कहा, 'रूसी तेल के खरीदारों पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव सीनेटर ग्राहम ने सीनेट के सामने रखा है। हमारा मानना है कि राष्ट्रपति ट्रंप को इस अधिकार की जरूरत नहीं है। वे इसे आईईपीए के तहत कर सकते हैं, लेकिन सीनेट उन्हें यह अधिकार देना चाहती है।' वहीं, विधेयक बनाने वाले लिंडसे ग्राहम का कहना है कि यह कानून ट्रंप को चीन, भारत और ब्राजील जैसे देशों पर जबरदस्त दबाव बनाने की शक्ति देगा। पिछले साल अक्टूबर में, बेसेंट ने दावा किया था कि अमेरिका के 85 सीनेटर ट्रंप को रूस से तेल खरीदने वाले चीन पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार देने को तैयार हैं।


ये भी पढ़ें: Artemis II: चांद से भी आगे ले जाएगा आर्टेमिस-2, अप्रैल में लॉन्चिंग; अंतिम तैयारियों में जुटा नासा

क्या तेल खरीद से चीन कर रहा यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद?

  • अमेरिकी वित्त मंत्री ने यूरोपीय देशों पर निशाना साधते हुए कहा, 'चार साल बाद भी यूरोप रूस से तेल खरीद रहा है। वे अपने ही खिलाफ युद्ध को वित्तपोषित कर रहे हैं।'
  • अमेरिका के निशाने पर मुख्य रूप से चीन है, क्योंकि अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद रूस के सबसे बड़े ऊर्जा उपभोक्ताओं में चीन का नाम शामिल है।
  • अमेरिकी अधिकारियों की ओर से लगातार यह तर्क दिया जाता है कि रियायती दरों पर रूसी तेल की चीनी खरीद यूक्रेन में मॉस्को के युद्ध प्रयासों को वित्तपोषित करने में मदद कर रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed