{"_id":"68b6803a8683c8c6890f594a","slug":"us-treasury-secretary-scott-bessent-absurd-statement-calls-india-bad-actors-sco-performative-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'भारत गलत कर रहा, एक पॉइंट पर हमें आगे आना पड़ेगा', रूसी तेल खरीद पर अमेरिकी वित्त मंत्री का बेतुका बयान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'भारत गलत कर रहा, एक पॉइंट पर हमें आगे आना पड़ेगा', रूसी तेल खरीद पर अमेरिकी वित्त मंत्री का बेतुका बयान
Tue, 02 Sep 2025 10:57 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 02 Sep 2025 10:57 AM IST
सार
एससीओ बैठक के बाद अमेरिकी नेता खिसिया गए हैं और यही वजह है कि वे बेतुके बयान दे रहे हैं। पहले पीटर नवारो ने भारत की आलोचना की और अब अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट भी बिना सिर-पैर के बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
स्कॉट बेसेंट, अमेरिका के वित्त मंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिकी नेताओं के बेतुके बयान जारी हैं। अब अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भारत की आलोचना की है और आरोप लगाया कि भारत अभी भी रूस से कच्चा तेल खरीद रहा है और यूक्रेन युद्ध को बढ़ा रहा है। एक स्थानीय मीडिया को दिए इंटरव्यू में स्कॉट बेसेंट ने भारत को गलत बताया और कहा कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो अमेरिका और इसके सहयोगियों को एक पॉइंट पर आगे आना होगा।
एससीओ बैठक को बताया दिखावा
फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में स्कॉट बेसेंट से जब चीन में आयोजित हुई एससीओ बैठक को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'यह बैठक पहले से तय थी और यह व्यापक तौर पर दिखावा लगा। आखिर में भारत, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, उसके मूल्य हमारे ज्यादा करीब हैं और उसके बाद चीन के और फिर कहीं रूस के करीब हैं।'
उन्होंने कहा, 'देखिए, ये सभी गलत कर रहे हैं। भारत, रूस की युद्ध मशीन को ईंधन दे रहा है और उसी तरह चीन भी ऐसा कर रहा है। मुझे लगता है कि एक पॉइंट पर अमेरिका और इसके सहयोगियों को आगे आना पड़ेगा।' स्कॉट बेसेंट ने कहा कि भारत, रूसी तेल खरीदकर उसे रिफाइन करके बेचकर, यूक्रेन में रूस युद्ध को वित्तपोषित कर रहा है। उन्होंने संकेत दिए कि ट्रंप प्रशासन रूस के खिलाफ और प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- US Politics: 'PAK में परिवार के कारोबार के कारण भारत से मजबूत संबंधों की दी बलि', पूर्व NSA का ट्रंप पर हमला
अमेरिकी वित्त मंत्री ने जताई उम्मीद- दोनों देश सुलझा लेंगे मतभेद
स्कॉट बेसेंट ने भारत की आलोचना के साथ ही ये उम्मीद भी जताई कि अमेरिका और भारत के संबंध सुधर जाएंगे और दोनों देश अपने मतभेदों को सुलझाने में सक्षम हैं। स्कॉट बेसेंट ने भारत पर लगाए गए पारस्परिक टैरिफ का भी बचाव किया और कहा कि 'वे हमें भारी मात्रा में सामान बेचते हैं, उनके सबसे बड़े ग्राहक हम हैं, लेकिन हम उन्हें बहुत कम सामान बेचते हैं। अब तक यह पूरी तरह से एकतरफा रिश्ता रहा है, और यह कई दशकों से चला आ रहा है। इसकी वजह यह है कि भारत ने अब तक हमसे इतने ऊंचे टैरिफ वसूले हैं, किसी भी देश से ज्यादा कि हमारे व्यवसाय भारत में सामान नहीं बेच पा रहे हैं। यह पूरी तरह से एकतरफा रहा है।'

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन