{"_id":"649d212574621639960eca8f","slug":"us-train-collided-with-a-truck-stuck-on-the-track-in-california-news-of-16-people-injured-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: कैलिफोर्निया में ट्रैक पर फंसे ट्रक से टकराई ट्रेन, कई डिब्बे पटरी से उतरे; 16 लोगों के घायल होने की खबर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: कैलिफोर्निया में ट्रैक पर फंसे ट्रक से टकराई ट्रेन, कई डिब्बे पटरी से उतरे; 16 लोगों के घायल होने की खबर
Thu, 29 Jun 2023 11:44 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:44 AM IST
सार
एमट्रैक ने बयान में कहा, ट्रेक टक्कर के बाद पटरी से उतरने के बाद भी सीधी खड़ी रही। एमट्रैक ग्राहकों की वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था के तौर पर काम करता है।
विज्ञापन
Amtrak Train
- फोटो : Social Media
विस्तार
दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक एमट्रैक ट्रेन पटरी पर फंसे एक ट्रक से टकराने के बाद पटरी से उतर गई, जिसमें कुल 16 लोग घायल हो गए। वेंचुरा काउंटी अग्निशामन विभाग के अनुसार ट्रक चालक को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति को चोट आने की वजह से चिकित्सा केंद्र ले जाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि ऐसा नहीं लगता है कि कोस्ट कोस्ट स्टारलाइट ट्रेन के यात्रियों को गंभीर चोट लगी है। रेल लाइन से अधिकारियों ने खबर दी कि लॉस एंजिल्स से सिएटल तक जाने वाली ट्रेन नंबर-14 लगभग सुबह के 11:15 मिनट पर मूरपार्क के पास एक वाहन द्वारा रास्ता अवरुद्ध करने के बाद पटरी से उतर गई।
एमट्रैक ने बयान में कहा, ट्रेन टक्कर के बाद पटरी से उतरने के बाद भी सीधी खड़ी रही। एमट्रैक ग्राहकों की वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था के तौर पर काम कर रहा है। हादसे में करीब 198 यात्री और 13 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। दमकल और आपातकालीन चिकित्सा कर्मी के अनुसार स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। इस हादसे के बाद एमट्रैक ने स्थानीय अधिकारियों से मिलकर दुर्घना की जांच करने का आश्वासन दिया है।