{"_id":"5ff38eb08ebc3e3b8b58193d","slug":"us-to-impose-stringent-ban-on-india-after-buy-s-400-air-defence-system-from-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस से एस-400 की खरीद भारत के लिए खड़ी कर सकती हैं मुश्किलें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस से एस-400 की खरीद भारत के लिए खड़ी कर सकती हैं मुश्किलें
Tue, 05 Jan 2021 03:38 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 05 Jan 2021 03:38 AM IST
विज्ञापन
एस-400 मिसाइल (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस से एस-400 हवाई रक्षा प्रणाली की खरीद भारत के लिए अमेरिकी प्रतिबंधों की मुश्किल खड़ी कर सकती है। अमेरिकी संसदीय रिपोर्ट में इसके संकेत मिले हैं। रिपोर्ट में अमेरिकी सरकार को भारत पर कड़े प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
2018 में जब भारत ने रूस के साथ यह डील की थी तब ट्रंप प्रशासन ने भी प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी। रूसी एस-400 हवाई रक्षा प्रणाली दुनिया की सबसे बेहतरीन रक्षा प्रणालियों में शामिल है।
विज्ञापन
अमेरिकी संसद की एक स्वतंत्र एवं द्विदलीय शोध शाखा संसदीय अनुसंधान सेवा ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि भारत प्रौद्योगिकी-साझाकरण और सह-उत्पादन बढ़ाने की पहल के लिए उत्सुक है। जबकि अमेरिका भारत से रक्षा नीति में और सुधार करने व रक्षा क्षेत्र में एफडीआई बढ़ाने का आग्रह करता है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में चेताया गया कि रूस से एस-400 हवाई रक्षा प्रणाल खरीदने के लिए अमेरिका भारत पर कड़े प्रतिबंध लगा सकता है। हालांकि यह रिपोर्ट न तो अमेरिका की अधिकारिक रिपोर्ट है और न ही इसे सांसदों का मत कहा जा सकता है। भारत 2019 में 80 करोड़ डॉलर की पहली किस्त का भुगतान रूस को कर चुका है।