फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Tariffs Donald Trump claims over $600 billion being earned national security is also being strengthened

टैरिफ से मजबूत अमेरिका: ट्रंप का दावा- 600 अरब डॉलर से ज्यादा की हो रही कमाई, राष्ट्रीय सुरक्षा में भी सुधार

Tue, 06 Jan 2026 12:41 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 06 Jan 2026 12:41 AM IST
सार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दुनिया भर के देशों पर लगाए गए टैरिफ से अमेरिका को 600 अरब डॉलर से अधिक की कमाई हुई है। उनका दावा है कि इससे देश आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों मोर्चों पर पहले से मजबूत हुआ है। ट्रंप ने मीडिया पर इस उपलब्धि को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
US Tariffs Donald Trump claims over $600 billion being earned national security is also being strengthened
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

दुनियाभर में अमेरिकी टैरिफ को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा सामने आया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि दुनिया भर के देशों पर लगाए गए आयात शुल्क से अमेरिका को 600 अरब डॉलर से अधिक की कमाई हो रही है, जिससे देश आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों मोर्चों पर पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है। ट्रंप ने मीडिया पर इस उपलब्धि को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि अमेरिका ने टैरिफ से बड़ी कमाई की है, लेकिन 'फेक न्यूज मीडिया' इस पर बात नहीं कर रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया देश का सम्मान नहीं करता और सुप्रीम कोर्ट में होने वाले अहम टैरिफ फैसले को प्रभावित करना चाहता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Colombia: 'फिर हथियार उठाने को तैयार हूं...', ट्रंप की धमकी के बाद कोलंबियाई राष्ट्रपति का बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के मोर्चे पर अमेरिका की स्थिति बेहतर- ट्रंप
इस दौरान राष्ट्रपति ट्र्ंप ने कहा कि टैरिफ की वजह से अमेरिका न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर भी उसकी स्थिति पहले से बेहतर और ज्यादा सम्मानजनक हुई है। बता दें कि अपने दूसरे कार्यकाल के शुरुआती महीनों में ही ट्रंप ने दुनिया के कई देशों से आने वाले सामान पर भारी टैरिफ लगाने का एलान किया था।


ये भी पढ़ें:- 'मैं दोषी नहीं...अब भी वेनेजुएला का राष्ट्रपति': मादुरो ने सभी आरोपों को किया खारिज, जानें सुनवाई में क्या हुआ

भारत पर भी लगाए अतरिक्त टैरिफ
उनका कहना था कि अमेरिका के साथ लंबे समय से अनुचित व्यापार व्यवहार किया जा रहा था और दूसरे देश अमेरिकी उत्पादों पर ज्यादा टैक्स लगाते थे। गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन ने भारत पर भी 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाए हैं। इसमें रूस से तेल खरीदने को लेकर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ शामिल बताया गया है। ट्रंप का कहना है कि इन फैसलों का मकसद अमेरिकी उद्योगों की रक्षा करना, देश में निवेश बढ़ाना और अमेरिका को वैश्विक स्तर पर और मजबूत बनाना है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed