फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us supreme court dismissed plea republican challenge victory of joe biden in Pennsylvania

पेंसिल्वेनिया में बाइडन की जीत को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

Thu, 10 Dec 2020 02:30 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 10 Dec 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
us supreme court dismissed plea republican challenge victory of joe biden in Pennsylvania
डोनाल्ड ट्रंप-जो बाइडेन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने पेंसिल्वेनिया रिपब्लिकन से जो बाइडन की जीत को चुनौती देने वाली ट्रंप की याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने ट्रंप को अपनी उम्मीदों के लिए अदालती मंच का इस्तेमाल करने को लेकर कड़ी फटकार भी लगाई। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश में कोई मतभेद नहीं है, लेकिन इसे राष्ट्रपति ट्रंप और उनके सहयोगियों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, ट्रंप ने चुनाव से ठीक पहले न्यायमूर्ति एमी कोनी बैरेट समेत तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई थी ताकि चुनाव नतीजों को दी जाने वाली चुनौतियों पर अदालत का सहारा मिल सके। लेकिन इस बात का कोई संकेत नहीं दिखा कि ट्रंप को इन नियुक्तियों के आधार पर चुनाव विवाद में उनके पक्ष में मतदान का समर्थन मिल सकेगा।
विज्ञापन



ट्रंप और उनके सहयोगियों ने आठ राज्यों में करीब 50 याचिकाएं बाइडन की जीत के खिलाफ डालीं लेकिन न्यायाधीशों ने हर बार उन अप्रमाणित दावों को खारिज कर दिया जिनमें मतपत्रों की गलत गिनती और विदेशी ताकतों द्वारा वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी का अंदेशा जताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने पेंसिल्वेनिया में मामले को खारिज करने के साथ ही इस पूरी प्रक्रिया को ही खत्म करते हुए संकेत दिया कि अब चुनाव के बाद मुकदमेबाजी में अदालत शामिल होने के लिए इच्छुक नहीं हैं।

ट्रंप बोले, उम्मीद है मैं ही राष्ट्रपति रहूंगा
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पुरानी रट दोहराते हुए एक बार फिर दावा किया है कि 3 नवंबर के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली हुई है और असल में उन्होंने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे राष्ट्रपति बने रहेंगे।

व्हाइट हाउस में वैक्सीन सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने कहा कि हमारी सरकार बनी रहेगी। ट्रंप ने जब पूछा गया कि उन्होंने इस सम्मेलन में बाइडन टीम को क्यों नहीं बुलाया तो वे बोले, अभी तो मैं ही राष्ट्रपति हूं और उम्मीद है आगे भी रहूंगा। हमने स्विंग स्टेट्स जीते हैं, इसलिए, इंतजार कीजिए, अगला प्रशासन हमारा ही होगा।

कार्यकाल के प्रथम 100 दिन में 10 करोड़ लोगों का टीकाकरण : बाइडन
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अपने कार्यकाल के पहले 100 दिन में वह सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य करेंगे। साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि 10 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो जाए और अधिकांश स्कूलों को फिर से खोल दिया जाए।


उन्होंने अमेरिकी जनता को भरोसा दिलाया कि उनके विशेषज्ञों का दल बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया करवाएगा और अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकेगा।

बाइडन-हैरिस ने नस्ली समानता को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई
जो बाइडन और नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भारतवंशी वनीता गुप्ता समेत प्रतिष्ठत नागरिक अधिकार कर्मियों के साथ बैठक में नस्ली समानता बढ़ाने और अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाली विविधता भरी कैबिनेट बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। बाइडन ने आगामी कैबिनेट के कई पदों के लिए अफ्रीकी-अमेरिकियों और भारतीय-अमेरिकियों समेत विविध समुदाय के लोगों को नामित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed