फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US State Dept Spokesperson Ned Price said US welcomes 222 individuals who had been imprisoned by Nicaragua

US: निकारगुआ ने 222 अमेरिकियों को किया रिहा, विदेश मंत्रालय ने कहा- दोनों देशों के बीच बातचीत का रास्ता खुला

Fri, 10 Feb 2023 02:36 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन।
एएनआई, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 10 Feb 2023 02:36 AM IST
सार

नेड प्राइस ने कहा कि इन व्यक्तियों की रिहाई अमेरिका और निकारागुआ के बीच चिंतित मुद्दों के संबंध में आगे की बातचीत का द्वार खोलती है। अमेरिका उनके आगमन को आसान बनाने के लिए चिकित्सा और कानूनी सहायता प्रदान कर रहा है।

विज्ञापन
US State Dept Spokesperson Ned Price said US welcomes 222 individuals who had been imprisoned by Nicaragua
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस। - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य अमेरिकी देश निकारगुआ ने अमेरिका के 222 लोगों को कैद से रिहा किया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कैदियों की रिहाई पर कहा कि आज अमेरिका उन 222 लोगों का स्वागत करता है जिन्हें निकारागुआ सरकार ने अपनी मौलिक स्वतंत्रता का प्रयोग करने के लिए कैद किया था और लंबे समय तक अन्यायपूर्ण हिरासत में रखा था। उन्होंने कहा कि इनकी रिहाई मानवाधिकारों की चिंताओं को दूर करने की दिशा में एक रचनात्मक कदम है।

विज्ञापन


नेड प्राइस ने कहा कि इन व्यक्तियों की रिहाई अमेरिका और निकारागुआ के बीच चिंतित मुद्दों के संबंध में आगे की बातचीत का द्वार खोलती है। अमेरिका उनके आगमन को आसान बनाने के लिए चिकित्सा और कानूनी सहायता प्रदान कर रहा है। हम निकारागुआन के लोगों के दृढ़ साझेदार बने रहेंगे।
विज्ञापन


चीनी जासूसी गुब्बारे पर अमेरिका ने कही यह बात
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि अमेरिका चीन की व्यापक निगरानी गतिविधियों को उजागर करने और उसपर ध्यान देने व्यापक प्रयासों को जारी रखेगा। क्योंकि यह उसकी सुरक्षा और उसके सहयोगियों के लिए खतरा पैदा करते हैं। नेड प्राइस चीनी जासूसी गुब्बारों पर कहा कि चीन ने हमारी संप्रभुता का उल्लंघन कर गैरजिम्मेदाराना हरकत की। यह कुछ ऐसा नहीं है जिसे केवल अमेरिकी लोगों ने हाल के दिनों में देखा है। चीन की गैरजिम्मेदाराना हरकतें दुनिया को भी दिख रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेड प्राइस ने कहा कि चीन पर इस कार्यक्रम की प्रकृति के बारे में और पांच महाद्वीपों में 40 देशों की संप्रभुता के पिछले उल्लंघनों को लेकर दुनिया भर के देशों में सवाल उठ रहे हैं। हम हमेशा से अपने हितों की रक्षा करते रहे हैं और हमने इस मामले में भी ऐसा ही किया। नेड प्राइस ने कहा कि यह एक ऐसा कार्यक्रम है जिसने न केवल हमारी बल्कि दर्जनों देशों की संप्रभुता का उल्लंघन किया है। हम इस कार्यक्रम को लेकर चिंता जताते हैं और हमने अन्य प्रभावित देशों को इस संबंध में व्यापक चर्चा करने के लिए निमंत्रण जारी किया है।

गुब्बारे के अवैध प्रवेश मामले में चीनी संस्थाओं पर कार्रवाई की संभावना तलाश रहा अमेरिका
नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से जुड़ी चीनी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की संभावनाएं तलाश कर रहा है, जिन्होंने अमेरिकी हवाई क्षेत्र में बैलून की घुसपैठ का समर्थन किया है। प्राइस का यह बयान पिछले हफ्ते अमेरिका द्वारा एक संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराए जाने के बाद आया है।

एक विशाल गुब्बारा 30 जनवरी को मोंटाना में अमेरिकी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद कई दिनों तक अमेरिका महाद्वीप के ऊपर उड़ता रहा था। अमेरिकी सेना ने अमेरिका के संवेदनशील प्रतिष्ठानों के ऊपर मंडरा रहे चीनी निगरानी गुब्बारे को शनिवार को गिरा दिया था। गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम जानते हैं कि चीन ने इन निगरानी गुब्बारों को पांच महाद्वीपों के 40 से अधिक देशों में उड़ाया है। बाइडन प्रशासन इस बारे में प्रभावित देशों से संपर्क कर रहा है।


एक अधिकारी ने कहा कि यह स्पष्ट है कि चीन ने इन गुब्बारों का उपयोग निगरानी के लिए किया था। अधिकारी ने आरोप लगाया कि उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरों से पता चलता है कि ये गुब्बारे खुफिया सिग्नल को एकत्र करने में सक्षम थे। अधिकारी ने चीनी सेना की एक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका को पूरा भरोसा है कि गुब्बारा निर्माता का चीन की सेना से सीधा संबंध है और वह चीनी सेना का अधिकृत ‘वेंडर’ है। वहीं, चीन ने दावा किया है कि यह मौसम विज्ञान अनुसंधान के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला गुब्बारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed