फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US starts deporting indian migrants workers amid donald trump order

US: अमेरिका ने अवैध भारतीय अप्रवासियों को वापस भेजना शुरू किया, सेना का विमान भारत के लिए निकला

Tue, 04 Feb 2025 02:04 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 04 Feb 2025 02:04 PM IST
सार

अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमेरिकी सेना का एक सी-17 विमान भारत के लिए रवाना हो चुका है। अभी तक अमेरिका द्वारा दक्षिण अमेरिकी देशों के अवैध अप्रवासियों को निर्वासित किया जा रहा था, लेकिन अब भारत के अवैध अप्रवासियों पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
US starts deporting indian migrants workers amid donald trump order
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अवैध अप्रवासियों को वापस उनके देश भेजने के डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिका से बड़ी संख्या में अवैध अप्रवासियों को निर्वासित किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को भी निर्वासित करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमेरिकी सेना का एक सी-17 विमान भारत के लिए रवाना हो चुका है। अभी तक अमेरिका द्वारा दक्षिण अमेरिकी देशों के अवैध अप्रवासियों को निर्वासित किया जा रहा था, लेकिन अब भारत के अवैध अप्रवासियों पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


18 हजार अवैध अप्रवासी भारतीयों की पहचान का दावा
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा है कि अमेरिका के एल पासो, टेक्सास और सैन डिएगा, कैलिफोर्निया से पांच हजार से ज्यादा अवैध अप्रवासियों को लेकर जल्द ही सेना के विमान उड़ान भरेंगे। राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद ही डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका से करीब 1.1 करोड़ अवैध अप्रवासियों को निर्वासित करने की बात कही थी। पिछले सप्ताह ही अमेरिकी सेना ने लैटिन अमेरिकी देशों में अवैध अप्रवासियों को लेकर छह उड़ानें भरी हैं। हालांकि कोलंबिया ने अमेरिका के विमानों को अपने देश में उतरने की इजाजत नहीं दी थी, लेकिन ट्रंप के सख्त रुख के बाद कोलंबिया ने अपने नागरिकों को लाने के लिए अपने ही विमान भेजे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ने लगभग 18,000 भारतीय अप्रवासियों की पहचान की है जो अवैध रूप से अमेरिका में हैं। 
विज्ञापन


वहीं अमेरिका द्वारा अवैध अप्रवासी भारतीयों को निर्वासित किए जाने की रिपोर्ट के बीच भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा कि अमेरिका आव्रजन कानूनों को सख्ती से लागू कर रहा है। दूतावास के एक अधिकारी ने कहा कि 'मैं कोई विवरण साझा नहीं कर सकता, लेकिन मैं कह सकता हूं कि अमेरिका अपनी सीमा पर सख्ती कर रहा है, आव्रजन कानूनों को सख्त कर रहा है और अवैध प्रवासियों को हटा रहा है।' उन्होंने कहा, 'ये कार्रवाइयां एक स्पष्ट संदेश देती हैं कि अवैध प्रवास जोखिम के लायक नहीं है।' पिछले महीने भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा था कि वह अवैध आव्रजन का विरोध करता है और अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस लेने के लिए तैयार है, बशर्ते उनकी राष्ट्रीयता सत्यापित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के विमानों का हो रहा इस्तेमाल
ट्रंप अवैध अप्रवासियों पर शिकंजा कसने के लिए सेना का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने मेक्सिको सीमा पर सेना के जवानों की तैनाती की है। वहीं अवैध अप्रवासियों को रखने के लिए सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल किया जा रहा है और सेना के विमानों से ही अवैध अप्रवासियों को निर्वासित किया जा रहा है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि सेना के विमानों से अवैध अप्रवासियों को भेजने की लागत नागरिक विमानों की तुलना में बहुत ज्यादा है। ट्रंप ने अवैध अप्रवासियों को निकालने के साथ ही कनाडा, मेक्सिको और चीन पर टैरिफ भी लगा दिया है और यूरोप पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed