{"_id":"61b8001395337e6a79295821","slug":"us-soldiers-not-to-be-punished-over-afghan-civilian-drone-strike-deaths-after-kabul-airport-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: ड्रोन हमले में किसी भी सैनिक को सजा नहीं देगा अमेरिका, मारे गए थे 10 अफगान नागरिक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: ड्रोन हमले में किसी भी सैनिक को सजा नहीं देगा अमेरिका, मारे गए थे 10 अफगान नागरिक
Tue, 14 Dec 2021 07:53 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 14 Dec 2021 07:53 AM IST
सार
पेंटागन का कहना है कि अफगानिस्तान ड्रोन स्ट्राइक में 10 अफगान नागरिकों की मौत एक दुखद गलती थी, लेकिन वह इसकी सजा अमेरिकी सैनिकों को नहीं देगा।
विज्ञापन
AFGHNAISTAN
- फोटो : afp
विस्तार
अफगानिस्तान में हुए ड्रोन हमले और 10 अफगान नागरिकों की मौत की सजा अमेरिका अपने सैनिकों को नहीं देगा। न्यूज एजेंसी एएफपी ने पेंटागन के हवाले से लिखा है कि वह ड्रोन हमले में अफगान नागरिकों की मौत की सजा अमेरिका किसी भी सैनिक को देने नहीं जा रहा है। अमेरिका की ओर से इस ड्रोन हमले की जांच के बाद पेंटागन ने कहा था कि इस हमले में किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं किया गया था। हालांकि, दस अफगान नागरिकों की मौत एक दुखद गलती थी और यह हमला पुष्टिकरण पूर्वाग्रह और संचार टूटने के साथ संयुक्त निष्पादन त्रुटियों का परिणाम था।
विज्ञापन
मुआवजा देने के लिए तैयार अमेरिका
भले ही अमेरिका इस ड्रोन हमले में किसी भी कानून का उल्लंघन न होने की बात कहता हो, लेकिन वह अफगान नागरिकों को मुआवजा देने के लिए तैयार है। पिछले दिनों पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी का बयान सामने आया था, उन्होंने कहा था कि, अमेरिका ड्रोन स्ट्राइक में मारे गए अफगान नागरिकों के मृतकों को मुआवजा देने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही अमेरिका लाए गए अफगानियों की मदद के लिए अमेरिकी रक्षा विभाग और विदेश मंत्रालय साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
मारे गए थे 13 अमेरिकी सैनिक
अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद काबुल एयरपोर्ट पर बम से धमाका किया गया था। इस बड़े बम धमाके में 169 अफगानी नागरिकों समेत 13 अमेरिकी सैनिकों की भी मौत हो गई थी। इसके बाद अमेरिका की ओर से ड्रोन स्ट्राइक की गई थी, इसमें बेगुनाह 10 अफगान नागरिकों की मौत हो गई थी। मामला सामने आने के बाद अमेरिका ने इस गलती को स्वीकार किया था।
विज्ञापन