फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US slaps sanctions on Chinese firms in painkiller crackdown, omicron variant

अमेरिका : चीन की दर्द निवारक दवा निर्माता कंपनियों पर पाबंदी, राष्ट्रपति बाइडन ने आदेश पर किए हस्ताक्षर

Thu, 16 Dec 2021 01:20 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 16 Dec 2021 01:20 AM IST
सार

यह कार्यकारी आदेश अमेरिकी अधिकारियों को सीधे इन विदेशी ड्रग निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सक्षम बनाता। बाइडन ने ट्रांसनेशनल ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर यूएस काउंसिल की स्थापना भी की है, जो अंतरराष्ट्रीय अपराध से निपटने के लिए विभागों के बीच समन्वय करेगी।

विज्ञापन
US slaps sanctions on Chinese firms in painkiller crackdown, omicron variant
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

संयुक्त राज्य अमेरिका ने बुधवार को चीन को एक और झटका दिया है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करके चीन की दर्द निवारक दवा निर्माता कंपनियों पर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं। बाइडन ने यह कदम महामारी का रूप लेती जा रही नशे की लत से देश की युवा पीढ़ी को बचाने के लिए उठाया है।

विज्ञापन


प्रतिबंध से जुड़े राष्ट्रपति जो बाइडन के इस नए कार्यकारी आदेश का उद्देश्य विदेश नशा तस्करों पर लगाम कसना है। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने एक बयान में कहा कि यह कदम नशा तस्करों की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला और वित्तीय नेटवर्क की कमर तोड़ने में अमेरिका के लिए मददगार साबित होगा।
विज्ञापन


कोषागार विभाग ने कहा है कि वह चार चीनी रासायनिक कंपनियों और एक व्यक्ति चुएन फैट यिप पर प्रतिबंध लगा रहा है। अमेरिका ने चुएन को दुनिया का सबसे बड़ा एनाबॉलिक स्टेरॉयड का निर्माता बताते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच मिलियन डॉलर तक के पुरस्कार की पेशकश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोषागार विभाग ने कहा कि चुएन और उसकी कंपनी वुहान युआनचेंग गोंगचुआंग टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड चीन और हांगकांग से बाहर काम करती हैं और बिटक्वाइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल फेंटेनाइल, स्टेरॉयड और ड्रग कंपाउंड के अंतरराष्ट्रीय शिपमेंट में करती हैं।

बाइडन प्रशासन के एक अधिकारी ने इस संबंध में कहा कि मुझे लगता है कि यह बहुत सरल है कि अधिकांश नशीले पदार्थ चीन से आते हैं और हमारे लिए उस ओर एक संकेत भेजना महत्वपूर्ण था। कोषागार विभाग ने मेक्सिको में दो और ब्राजील के एक आपराधिक नशा तस्कर समूह पर भी प्रतिबंध लगाए हैं। इन प्रतिबंधों के तहत चुएन और इन समूहों से जुड़ी सभी संपत्तियां अवरुद्ध कर दी गई हैं।
 
एक अनुमान के मुताबिक अप्रैल से अब तक करीब 100,000 अमेरिकी नागरिकों की दर्द निवारक दवाओं की अधिक मात्रा लेने की वजह से मौत हुई है। आरोप है कि दवा कंपनियों ने इन दर्द निवारक दवाओं का प्रचार किया और निराशा से ग्रस्त लोगों को आसानी से उपलब्ध कराया। गौर करने वाली बात यह भी है कि नकली दवाओं के प्रसार के कारण विदेशों से तस्करी कर लाई जाने वाली दर्द निवारक दवाओं के लती बढ़े हैं। इन्हें ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।


यह कार्यकारी आदेश अमेरिकी अधिकारियों को सीधे इन विदेशी ड्रग निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सक्षम बनाता। बाइडन ने ट्रांसनेशनल ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर यूएस काउंसिल की स्थापना भी की है, जो अंतरराष्ट्रीय अपराध से निपटने के लिए विभागों के बीच समन्वय करेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed