फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Shutdown: VP JD Vance Warns of Deeper Cuts for Federal Workers as Shutdown Enters 12th Day

US Shutdown: संघीय कर्मचारियों के लिए और कटौती की चेतावनी, शटडाउन के 12वें दिन उपराष्ट्रपति वेंस ने जताई चिंता

Mon, 13 Oct 2025 03:13 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 13 Oct 2025 03:13 AM IST
सार

US Shutdown: अमेरिका में सरकारी शटडाउन 12वें दिन में प्रवेश कर चुका है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी कि लंबी शटडाउन स्थिति में संघीय कर्मचारियों के लिए और कड़े कटौती फैसले हो सकते हैं।

विज्ञापन
US Shutdown: VP JD Vance Warns of Deeper Cuts for Federal Workers as Shutdown Enters 12th Day
जेडी वेंस और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी कि सरकारी शटडाउन लंबा चलता है तो संघीय कर्मचारियों के लिए और गहरी कटौतियां हो सकती हैं। शटडाउन के कारण पहले ही लाखों कर्मचारी बिना वेतन के फर्लो में हैं और अब स्थिति और जटिल होती जा रही है। वेंस ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जितना लंबा यह शटडाउन चलेगा, कटौतियां उतनी ही गहरी होंगी। कुछ कटौतियां दर्दनाक होंगी, लेकिन डेमोक्रेट्स ने हमें कठिन स्थिति में डाल दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि वेंस ने कहा कि शटडाउन के 12वें दिन यह निर्णय कठिन और दर्दनाक होंगे। ट्रंप प्रशासन सेना को इस सप्ताह वेतन देने और निम्न आय वर्ग के लिए कुछ सेवाओं जैसे खाद्य सहायता, जारी रखने के लिए काम कर रहा है। हालांकि, हाल के दिनों में हजारों कर्मचारी फर्लो में हैं और ओफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट ने शुक्रवार को कोर्ट में बताया कि शटडाउन के कारण 4,000 से अधिक संघीय कर्मचारियों को निकाला जा सकता है।
विज्ञापन


श्रमिक यूनियनों ने दायर किया मुकदमा
श्रमिक यूनियनों ने पहले ही इस कदम के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। डेमोक्रेट्स का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध और अनावश्यक है। सीनटर मार्क केली ने कहा हमें नहीं चाहिए कि ऐसे लोगों को दंडित किया जाए जो इस स्थिति में नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Ukraine: रूस ने यूक्रेन के पावर ग्रिड पर किया हमला; अमेरिका से टॉमहॉक मिसाइल मिलने की आशंका पर चिंता बढ़ी

आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू
इस बीच रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। डेमोक्रेट्स हेल्थ केयर सब्सिडी बढ़ाने की मांग कर रहे थे लेकिन रिपब्लिकन ने इन्कार कर दिया। रिपब्लिकन को डर था कि अगर सब्सिडी बढ़ाई गई तो सरकारी काम प्रभावित होंगे।


बजट पास न होने पर सरकारी फंड रुकना ही शटडाउन
दरअसल अमेरिका में 1 अक्तूबर से नया वित्त वर्ष लागू होता है और सरकार को हर साल 30 सितंबर तक बजट पास कराना पड़ता है। अगर सीनेट बजट पर सहमत नहीं होती, तो खर्च बिल पास नहीं होता और सरकार को मिलने वाला पैसा रुक जाता है। इसके चलते कुछ सरकारी विभागों और सेवाओं को पैसे नहीं मिलते और गैर-जरूरी सेवाओं को बंद कर दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:- Gaza Crisis: तस्वीरों में दिख रहा दो साल के युद्ध का दंश, खंडहरों में लौट रहे फलस्तीनी; US के सैनिक इस्राइल...

7.50 लाख संघीय कर्मचारियों के छुट्टी पर भेजने का खतरा
शटडाउन की वजह से सरकार के कई गैर जरूरी कार्यक्रमों और सेवाओं के बंद होने का संकट उत्पन्न हो गया है। इतना ही नहीं, करीब 7.50 लाख संघीय कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा जा सकता है और कुछ कर्मचारियों को नौकरी से भी निकाला जा सकता है। हालांकि ट्रंप के महत्वाकांक्षी एजेंडे लोगों को देश से वापस भेजने के कार्यक्रम में और तेजी आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed